हसन हुसैन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट पर लगे गंभीर आरोप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के चर्चित हसन हुसैन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े विद्यालयों में बड़े पैमाने पर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ट्रस्ट के आजीवन सदस्य, संस्थापक और सचिव मुदस्सिर हुसैन ने आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले में एसएसपी से हुई शिकायत में सीओ सिटी को जांच सौंपी गई है। वो चाहते है कि फर्जीवाडा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए।
ट्रस्ट सचिव मुदस्सिर हुसैन ने एक रेस्टोरेंट में वार्ता करते हुए ट्रस्ट के नाम पर की जा रही लाखों रुपए की सम्पत्ति हड़पने के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वर्ष 2011 में स्थापित मूल ट्रस्ट (रजिस्ट्रेशन संख्या 31) के तहत इन विद्यालयों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन वर्ष 2025 में 17 जुलाई और 28 अक्टूबर को इसी नाम से दो नए ट्रस्टों का गठन कर संस्था की मूल संरचना में बदलाव किया गया। आरोप है कि इन हमनाम ट्रस्टों के गठन में नियमों की अनदेखी की गई और पुराने ट्रस्ट के दस्तावेजों एवं पैन कार्ड का कथित रूप से दुरुपयोग किया गया। मामले में वित्तीय अनियमितताओं का पहलू भी बेहद गंभीर बताया जा रहा है। नवंबर 2025 में केनरा बैंक लद्दावाला शाखा में तीन नए खाते खोले गए, जिनमें कथित रूप से फर्जी या परिवर्तित दस्तावेजों के आधार पर लेन-देन किया गया। इतना ही नहीं, विद्यालय की फीस को ट्रस्ट के अधिकृत खातों में जमा कराने के बजाय निजी खातों में ट्रांसफर कराने का भी आरोप है। मुदस्सिर हुसैन का दावा है कि नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच लगभग 15 लाख रुपये की राशि पुराने पीएनबी खाते से निजी खातों में स्थानांतरित की गई। साथ ही आयकर रिटर्न (वित्तीय वर्ष 2023-24) में भी तथ्यों को छुपाकर ट्रस्ट की वास्तविक स्थिति को भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त ट्रस्ट से जुड़े करीब 400 गज के प्लॉट के किराये में अनियमितता, अयोग्य व्यक्ति को प्रधानाचार्य नियुक्त करने और प्रशासनिक पारदर्शिता की कमी जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। सचिव मुदस्सिर हुसैन ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, ट्रस्ट व विद्यालयों के वित्तीय लेन-देन की स्वतंत्र ऑडिट कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय करने की मांग की।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal