हरिद्वार (रिपोर्टर)। दिल्ली में बिहार निवासी पांडव कुमार की निर्मम हत्या की खबर से मिथिला समाज में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध में मिथिला एकता मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शीतला माता घाट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन चौधरी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राजधानी दिल्ली में इस तरह की वारदात बेहद चिंताजनक है और दोषियों को शीघ्र कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और हरसंभव सहयोग की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष गोपाल झा ने कहा कि यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पांडव कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सागर झा, राजकुमार ठाकुर, उद्धव मिश्रा, कुंदन मिश्रा, योगेश चौधरी, कृष्णा झा, मनोज मिश्रा, पं. धनंजय शास्त्री, दीपक मिश्रा और राकेश मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे। मंच ने चेतावनी दी कि जल्द न्याय नहीं मिलने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम प्रारंभ किया गया जिसमें कक्षा एक से चार तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रोग्राम में विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान जी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए छात्र जीवन के विकास के लिए स्कूल और






