विकास भवन सभागार में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल एवं जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बुधवार को सीएम डैशबोर्ड, विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर C एवं D श्रेणी वाले विभागों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित तमाम अधिकारियों को रैंकिंग में शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए गए। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य, नमामि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति, पंचायतीराज, लोक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण सहित सभी विभागों को प्रगति में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त जनपद की निर्माणाधीन प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों। निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए, अन्यथा संबंधित संस्था के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
फैमिली आईडी, गन्ना किसानों के अवशेष भुगतान, फार्मर रजिस्ट्री, स्मार्ट क्लास संचालन, गड्ढामुक्त सड़कें, विद्युत आपूर्ति एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए।
बैठक के उपरांत चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संचालित निर्माण/जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर प्रणता ऐश्वर्या, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal