पातंजल योगधाम में कंप्यूटर लैब की स्थापना विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में सहायक होगी कंप्यूटर लैब-नरेश रानी गर्ग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आर्यनगर चौक ज्वालापुर स्थित पातंजल योगधाम में कंप्यूटर लैब की स्थापना की गयी। लैब का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डा.विशाल गर्ग की माता नरेश रानी गर्ग ने किया। लैब के लिए कंप्यूटर डा.विशाल गर्ग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। नरेश रानी गर्ग ने कहा कि कंप्यूटर लैब अनेक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देगी। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा आज के दौर में बेहद जरूरी है। पातंजल योगधाम में कंप्यूटर लैब की स्थापना होने से युवाओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ने में सफलता मिलेगी तथा डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष हरपाल सिंह, राजीव अरोड़ा, केशवदेव जोशी, मनोज सुबुद्धि, विक्रमजीत सिंह, प्रदीप अग्रवाल, रिचा, नयन घई आदि मौजूद रहे।

ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम प्रारंभ किया गया जिसमें कक्षा एक से चार तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रोग्राम में विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान जी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए छात्र जीवन के विकास के लिए स्कूल और

विदेशी महिला का गुम हुआ मोबाइल फोन पुलिस ने किया 24 घंटे में रिकवर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर की पैड़ी पर गंगा आरती देखने आयी विदेशी महिला का गुम हुआ मोबाइल पुलिस ने कुछ ही घंटों में रिकवर कर महिला को सौंप दिया। मोबाइल वापस पाकर महिला ने पुलिस का आभार जताया। डॉर्प्स स्ट्रीट नीदरलैंड निवासी विदेशी महिला ऐना दाविट पत्नी बास्टियन मंगलवार की शाम हरकी पैड़ी पर गंगा आरती

पांडव कुमार हत्याकांड पर मिथिला समाज में आक्रोश, शीतला माता घाट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दिल्ली में बिहार निवासी पांडव कुमार की निर्मम हत्या की खबर से मिथिला समाज में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध में मिथिला एकता मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शीतला माता घाट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष

विकास भवन सभागार में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल एवं जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बुधवार को सीएम डैशबोर्ड, विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर C एवं D श्रेणी वाले विभागों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित तमाम अधिकारियों को

भारत विभूषण सम्मान से सम्मानित हुए लोनिवि के अपर सहायक अभियंता डा.चंद्रलाल भारती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लोक निर्माण विभाग में अपर सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत वरिष्ठ समाजसेवी डा.चंद्रलाल भारती को दलित उत्थान एवं मानवाधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। 28 अप्रैल को पंजाब विधानसभा परिसर चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि पंजाब विधानसभा अध्यक्ष सरदार

हर की पैड़ी पहुंची बाबा विश्वनाथ मां जगदीश शीला डोली यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बाबा विश्वनाथ मां जगदीश शीला डोली यात्रा बुधवार को हरिद्वार पहुंची। पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी एवं शिक्षाविद कैलाशपति मैठानी के संयोजन में टिहरी गढ़वाल के विशौन पर्वत स्थित बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला मंदिर से वार्षिक भ्रमण यात्रा के लिए हरिद्वार पहुची डोली यात्रा का भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal