लाला जगदीश प्रसाद में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्राइमरी विंग के नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा एवं प्राइमरी विंग की कोर्डिनेटर गोदावरी गुप्ता ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया। तत्पश्चात नृत्य प्रतियोगिता दो अलग अलग प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी वर्गों में आयोजित की गई। जिसमें नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बेजोड़ प्रदर्शन किया।

नृत्य प्रतियोगिता के प्री-प्राइमरी वर्ग में यूकेजी की छात्रा आराध्या ने प्रथम, एलकेजी की छात्रा माही ने द्वितीय तथा एलकेजी की छात्रा भव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्राइमरी वर्ग में कक्षा दो की छात्रा गार्गी ने प्रथम, कक्षा एक की छात्रा सृष्टि ने द्वितीय तथा कक्षा तीन की छात्रा विश्वदीप्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही दूसरे वर्ग में कक्षा पांच की छात्रा त्रिशा ने प्रथम, कक्षा पांच की ही छात्रा नव्या ने द्वितीय, जबकि कक्षा तीन की छात्रा काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन शोभना कौशिक ने किया। इस कार्यक्रम में मुस्कान, रुपसी, अपर्णा, कविता, तनु, अनुकृति, मोनिका एवं दिग्विजय सिंह आदि शिक्षकगणों का सहयोग रहा।

बीएजेएमसी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में श्रीराम कॉलेज ऑटोनोमस का शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज ऑटोनोमस मुजफ्फरनगर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के स्नातक पाठ्यक्रम बी.ए.जे.एम.सी. द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। घोषित परिणाम के अनुसार अर्नव त्यागी ने 452 अंक (90.4 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुंबुल सिद्दीकी ने 448 अंक (89.6 प्रतिशत)

मां मनसा देवी का आशीर्वाद लेकर कनाडा रवाना होंगी वेटलिफ्टर संगीता राणा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्म की राजधानी एवं विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी हरिद्वार की प्रतिभाशाली पावर लिफ्टर संगीता राणा ने अपने अदम्य साहस, कठोर परिश्रम और असाधारण प्रदर्शन से एक बार फिर उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैपियनशिप में चार पदक जीतकर ओवरऑल चौंपियन का

हरिद्वार में आईजी निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी धीरेंद्र सिंह ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार आए आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह ने एसएसपी नवनीत सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ चण्ड़ी चौक, शंकराचार्य चौक, बैरागी कैंप पार्किंग व हरकी पैड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।

कांवड़ मेले में नगर निगम ने स्थापित की ग्रीन चौकियां चौकियों पर प्लास्टिक के बदले दिए जा रहे कम्पोस्टेबल ग्रीन बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले के दौरान स्वच्छ एवं हरित कांवड़ यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार ने कांवड़ मार्ग पर चार ग्रीन चौकी स्थापित की हैं। पुल जटवाड़ा, कांवड़ पटरी प्रेमनगर, ऋषिकुल तथा सीसीआर चौक पर स्थापित ग्रीन चौकियों पर तैनात नगर निगम के स्वयंसेवक तैनात श्रद्धालुओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज अद्वैत का जिला सम्मेलन आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज अद्वैत का जिला स्तरीय सम्मेलन वाल्मीकि धर्मशाला घास मंडी ज्वालापुर मे सम्पन्न हुआ। वीर एसके सिसौदिया की अध्यक्षता व वीर परवेज वाल्मीकन के संचालन में आयोजित कार्यक्रम मे संगठन को गति देने के लिए संगठन में रिक्त पदो पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी। जिसमें वीर अजय सौदाई प्रदेश

जिला कारागार में गंगा कथा का आयोजन तीसरे दिन कथाव्यास ने कराया भीष्म जन्म से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का श्रवण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में जिला कारागार में आयोजित गंगा कथा के तीसरे दिन कथाव्यास आचार्य कृष्ण शास्त्री ने देवी गंगा के राजा शांतनु से विवाह, वसुओं द्वारा वशिष्ठ ऋषि की नंदिनी गाय चुराने पर मिले श्राप, आठ वसुओं को श्राप से मुक्त करने, देवी गंगा द्वारा सात पुत्रों को जन्म

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई