निर्माण कार्य कराने के लिए रेलवे ने बुल्डोजर से ध्वस्त करा दिया पालिका का सौन्दर्यकरण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद द्वारा नई मंडी में बिना किसी पूर्व सूचना के मंगलवार को रेलवे रोड पर कराए सौन्दर्यकरण को उत्तर रेलवे के बुल्डोजर ने एकाएक ध्वस्त कर दिया। पूर्व अध्यक्ष अंजू अग्रवाल एवं वार्ड सभासद विपुल भटनागर की पहल पर यहां पर नगर पालिका ने अपने राजकोष और उद्यमियों व व्यापारियों के सहयोग से धन एकत्र कर रेलवे रोड पर सुंदर सुंदर पार्क, सैल्फी पाइंट आदि सौन्दर्यकरण कराया था। इसके लिए उस वक्त करीब 70 लाख से अधिक धनराशि खर्च की गई थी।
मंगलवार को नई मंडी क्षेत्र में इस सौन्दर्यकरण को रेलवे द्वारा ध्वस्त किए जाने की जानकारी मिलने पर पूर्व सभासद विपुल भटनागर ने कडी नाराजगी जताई है। वहीं विरोध में विपुल भटनागर धरने पर भी बैठ गए। बाद में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आश्वासन पर उन्होंने धरना वापस लिया। इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में व्यापारी और भाजपा नेता एकत्र हो गए।

नई मंडी रेलवे रोड पर पुराने नाले को पूर्व अध्यक्ष अंजू अग्रवाल और पूर्व सभासद विपुल भटनागर के सफल प्रयास पर आवास विकास ने बंद करते हुए यहां पर सड़क निर्माण कार्य कराया था। जिसमें करीब दो करोड की धनराशि खर्च की गई थी। इसके बाद उक्त स्थान को सौन्दर्यकरण का स्वरूप दिया गया। नगर पालिका ने यहां पर पार्क, सैल्फी पाइट, मूर्ति आदि लगाकर भव्य सौन्दर्यकरण कराया। पालिका द्वारा करीब 35 लाख और उद्यमी व व्यापारियों द्वारा भी करीब 35 लाख रुपए इस सौन्दर्यकरण पर खर्च किए गए। 14 जनवरी 2023 को पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और पूर्व चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल द्वारा इस सौंदर्यकरण का लोकार्पण किया गया। अब रेलवे द्वारा यहां पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसके लिए मंगलवार को रेलवे विभाग के बुल्डोजर से उक्त सौन्दर्यकरण को ध्वस्त करा दिया। जिसका पूर्व सभासद विपुल भटनागर ने जमकर विरोध करते हुए राज्यमंत्री से शिकायत की। मंत्री मौके पर पहुंचे। विपुल भटनागर ने बताया कि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की रेलवे के अधिकारियों के साथ वार्ता हुई है। रेलवे के अधिकारियों ने उक्त पार्क, सैल्फी पाइंट आदि सौन्दर्यकरण कराने का आश्वासन दिया है।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal