उत्तराखंड में बनी फिल्म पंख होते तो उड़ जाते रिलीज

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड में बनी फिल्म पंख होते तो उड़ जाते के प्रोड्यूसर सैम पटेल एवं फिल्म के कलाकारों ने हॉरर, थ्रिलर, सस्पेंस एवं मनोरंजन से भरी फिल्म से जुड़ी कहानी से पत्रकारों को रूबरू कराया। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रोड्यूसर सैम पटेल ने कहा कि पंख होते तो उड़ जाते फिल्म बेहद मनोरंजन से भरी हुई है। हॉरर, थ्रिलर और सस्पेंस इस फिल्म में देखने को मिलेगा। उत्तराखंड की हसीन वादियों में फिल्म की शूटिंग की गई है। स्थानीय कलाकारों को भी फिल्म में मौका दिया गया है। सैम पटेल ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिल्म नीति को बढ़ावा दे रहे हैं। फिल्म निर्माण के लिए सब्सिडी भी मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सुंदर नर्संगिक वादियां हैं। पंख होते तो उड़ जाती के कलाकारों ने फिल्म में बेहतरीन अदाकारी की है। जिसमें मुख्य रूप से विपिन, जसप्रीत कौर, अरमान ताहिल, उपासना, सुदेश बेरी शाहबाह खान जैसे कलाकार हैं। निश्चित रूप से लोगों को यह फिल्म भरपूर मनोरंजन प्रदान करेगी। राज्य मंत्री ओमप्रकाश जग्दमनि ने सभी कलाकारों को बधाई दी और कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिल्म निर्माताओं को उत्तराखंड में फिल्म निर्माण के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। सरकार द्वारा अन्य सुविधाओं के साथ सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। जिससे फिल्म जगत के लोग उत्तराखंड में लगातार शूटिंग के लिए आ रहे हैं। लाइन प्रोड्यूसर पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कहा कि पंख होते तो उड़ जाते फिल्म लोगों को अवश्य पसंद आएगी। राज्य के मुख्यमंत्री फिल्म कलाकारों को सम्मान देने का काम भी कर रहे हैं। जिससे उत्तराखंड राज्य फिल्म उद्योग के लिए नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने फिल्म के कलाकारों की एक्टिंग की प्रशंसा की और कहा कि 1 मई को देशभर में फिल्म रिलीज होने जा रही है। पोस्ट लॉन्च धर्मनगरी में हुआ है। फिल्म का म्यूजिक रेड रिबन के बैनर तले रिलीज हुआ है। फिल्म के गाने बिजली हूं मैं और नजरों ने तेरी मुझसे पहली ही चर्चा बटोर रहे हैं। मां गंगा के आशीर्वाद से फिल्म सफलता के आयाम रचेगी। फिल्म कलाकार जसप्रीत कौर, अरमान ताहिल एवं विपिन आदि ने बताया कि फिल्म में भरपूर मनोरंजन है। युवा कलाकारों को फिल्म में एक्टिंग करने का मौका मिला है। जिससे निश्चित रूप से उत्तराखंड अभिनेताओं को अपने हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल का कलाकारों का फूलमाला पहनकर स्वागत किया।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal