हरिद्वार (संतोष कुमार)। बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर मरीज की जान बचाई। यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सर्जन डॉ. विपिन तिवानी के नेतृत्व में 14 सेंटीमीटर की विशाल मूत्राशय पथरी (ब्लैडर स्टोन) को ऑपरेशन के जरिए निकाला गया। डॉक्टरों के अनुसार मरीज लंबे समय से पेशाब की धार कमजोर होने, तेज जलन, दर्द और रुक-रुक कर खून आने जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा था। जांच के दौरान मूत्राशय में 14 सेमी की बड़ी पथरी पाई गई, जिसने केस को और अधिक जटिल बना दिया।

मरीज का मेडिकल इतिहास भी चुनौतीपूर्ण रहा है। उसे पहले ट्यूबरकुलर मेनिनजाइटिस के कारण पैरालिसिस हो चुका है और वीपी शंट सर्जरी भी हो चुकी है। इन जटिल परिस्थितियों के चलते पहले तीन अस्पतालों ने ऑपरेशन करने से इनकार कर दिया था।
इसके बावजूद डॉ. तिवानी और उनकी टीम ने जोखिम उठाते हुए ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। करीब दो घंटे चली इस सर्जरी में पथरी को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि वीपी शंट और न्यूरोलॉजिकल स्थिति के कारण एनेस्थीसिया और सर्जरी दोनों में जोखिम काफी अधिक था, लेकिन बेहतर योजना और टीम वर्क से ऑपरेशन सफल रहा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है और पेशाब संबंधी समस्याओं में सुधार देखा जा रहा है। फिलहाल मरीज को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल ने इस सफल सर्जरी को उन मरीजों के लिए उम्मीद बताया है, जिन्हें गंभीर और हाई-रिस्क बताकर अन्य जगहों पर इलाज से मना कर दिया जाता है।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान
मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही






