मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के कूकड़ा मण्डल द्वारा आयोजित ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मातृशक्ति के साहस, जागरूकता एवं अपने अधिकारों के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने सपा-कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें महिला विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक निर्णय का विरोध कर इन दलों ने अपनी संकीर्ण और महिला-विरोधी सोच को एक बार फिर उजागर किया है। यह विरोध देश की आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों के साथ अन्याय है।
उन्होंने कहा, “जो दल महिलाओं के अधिकारों का विरोध करते हैं, वे कभी भी समाज के विकास के पक्षधर नहीं हो सकते।” “नारी सम्मान और सुरक्षा के बिना किसी भी सशक्त राष्ट्र की कल्पना अधूरी है।” उन्होंने कहा कि आज देश की नारी शक्ति पूरी तरह जागरूक, संगठित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण है तथा अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर तैयार है। अब नारी शक्ति किसी भी प्रकार के अन्याय को सहन करने वाली नहीं है।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आगे कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग एवं श्वेता कौशिक, मण्डल अध्यक्ष अमित शास्त्री, सभासद नवनीत गुप्ता, सभासद प्रशांत गौतम सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को






