स्विटजरलैण्ड के जेनेवा पहुंचे डॉ चिन्मय पण्डया वैश्विक सहयोग, मानव मूल्यों आदि पर आईपीयू के पदाधिकारियों से चर्चा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अपने विदेश प्रवास के क्रम में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या स्विटरजरलैण्ड के जेनेवा पहुंचे। यहां उन्होंने अंतर संसदीय संघ (इंटर पार्लियामेंट यूनियन-आईपीयू) के मुख्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों से वैश्विक सहयोग, मानव मूल्यों, शिक्षा एवं सांस्कृतिक समन्वय जैसे अनेक विषय पर चर्चा की।
शांतिकुंज मीडिया विभाग अनुसार शांतिकुंज के युवा प्रतिनिधि डॉ चिन्मय पण्ड्या अपने विदेश प्रवास के क्रम में लिथुआनिया के बाद स्विटजरलैण्ड के जेनेवा पहुंचे। यहां उन्होंने अंतर संसदीय संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ वैश्विक सहयोग, मानव मूल्यों, शिक्षा एवं सांस्कृतिक समन्वय जैसे विविध विषयों पर विस्तृत विचार विमर्श किया। डॉ. पंड्या जी ने भारतीय संस्कृति, युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों, गायत्री तीर्थ शांतिकुंज द्वारा चलाये जा रहे विविध रचनात्मक कार्यक्रमों तथा देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे वैश्विक मानव उत्थान अभियानों की जानकारी भी साझा की। यह भेंट भारत की आध्यात्मिक चेतना एवं विश्व मंच पर संवाद, सहयोग और सद्भाव के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सांसद हरेंद्र मलिक ने गन्ना भुगतान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने मीडिया से वार्ता करते हुए प्रदेश की आगामी राजनीतिक और सामाजिक दिशा का खाका पेश किया। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की किसान हितैषी नीतियों का समर्थन करते हुए पर्ची कटते ही भुगतान की घोषणा का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय

क्षेत्र में करीब 20 बीघा भूमि पर चला एमडीए का बुलडोजर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-5 में मंडलायुक्त, सहारनपुर मण्डल की प्रेरणा से एवं एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में मंगलवार को अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता अनारो व गंगाराम द्वारा स्थल- इन्डाना फैक्ट्री के पीछे, ग्राम मंधेडा मुजफ्फरनगर में लगभग 20 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र

अब जाग चुकी है नारी शक्ति—अपने अधिकार छीनने वालों को देगी जवाब: कपिल देव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के कूकड़ा मण्डल द्वारा आयोजित ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मातृशक्ति के साहस, जागरूकता एवं अपने अधिकारों के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने सपा-कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें महिला विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण

यातायात पुलिस ने चलाया चाबुक, 225 वाहनों के काटे चालान, वसूला 4.32 लाख का जुर्माना

मजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने और आमजन को अनावश्यक शोर से राहत दिलाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस ने सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए इस विशेष अभियान में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न और हूटर का

डीएम उमेश मिश्रा से मिले व्यापारी, गिनाई क्षेत्र की समस्याएं

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने सोमवार को दम उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देश भूषण को एक ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन में व्यापारियों ने डीएम को अवगत कराया की पिछली बैठक में पीयूष गोयल के मकान से अशोक जैन कपड़े वाले के मकान तक़ सड़क की

एसडी कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट में “नारी नहीं अबला, शक्ति का स्वरूप है” विषय पर आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के सांस्कृतिक क्लब कलाकृति मंच के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक का शीर्षक “नारी का सम्मान – देश का अभिमान” रहा, जिसने उपस्थित दर्शकों को भावुक करते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया। इस

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal