हरिद्वार (रिपोर्टर)। देवभूमि हरिद्वार में तीर्थ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार धामी सरकार ने परिवहन निगम में बड़ा बदलाव किया है। चार धाम यात्रा को जाने वाले यात्रियों के लिए इसके चलते परिवहन निगम ने हरिद्वार रोड़वेज डिपो से चारधाम यात्रा करने के लिए रोडवेज बस सेवा की शुरूआत की है। इसके चलते हरिद्वार रोड़वेज बस स्टैंड से बद्रीनाथ, सोनप्रयाग और गंगोत्री के लिए रोजाना 8 से 10 बसों का संचालन किया जा रहा है। जिससे चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सस्ता और सुरक्षित विकल्प मिल रहा है। बड़ी संख्या में यात्री रोड़वेज द्वारा चारधाम यात्रा के लिए शुरू की बस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में जो लोग प्राइवेट टैक्सी और अन्य वाहनों का खर्चा वहन नहीं कर सकते वे लोग इन बसों के चलने से काफी संतुष्ट हैं। रोडवेज के एजीएम विशाल चंद्रा ने बताया कि यात्रियों की संख्या और डिमांड के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती हैं। यात्री सूरज ने बताया कि सरकारी की यह अच्छी सुविधा है। सुरक्षा और खर्च के लिहाज से भी ठीक है। इसलिए उन्होंने निजी बस से यात्रा करने के बजाए सरकारी बस को प्राथमिकता दी है।

यातायात पुलिस ने चलाया चाबुक, 225 वाहनों के काटे चालान, वसूला 4.32 लाख का जुर्माना
मजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने और आमजन को अनावश्यक शोर से राहत दिलाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस ने सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए इस विशेष अभियान में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न और हूटर का






