हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पंजाबी धर्मशाला ज्वालापुर में आयोजित की गई। बैठक में वाल्मीकि समाज को धार्मिक रूप से मजबूत बनाने पर विचार किया गया और धर्मपीठ की स्थापना की गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शिवअनार्य, संगठन के धर्मज्ञ वीर श्रेष्ठ धर्मवीर अनार्य, वीरेश ओपी कल्याण, वीरेश रविंदर बब्बर, वीर श्रेष्ठ रवि मातंग को जिम्मेदारी दी गयी। बैठक में 24 मई को भगवान वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर में स्थापना दिवस के अवसर पर आदि महापर्व मनाने का निर्णय भी लिया गया। जिसमें पूरे देश से वाल्मीकि समाज के संत, विद्वान, लेखक पहुंचेंगे। संगठन के सर्वाेच्च निर्देशक वीरेश नरेश धींगान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मे ंमुख्य रूप से हरियाणा से वीर रामलाल कल्याण, चंडीगढ़ से ओमपाल चावर, उत्तर प्रदेश से सन्नी सिलेलान, विमल दानव, विनोद वेद, पंजाब से सुरेंद्र जजा, रवि बाली, राजेश टांक, पप्पु बेदी, सुभाष सौदे, अंडमान निकोबार से रोहताश कुमार, उत्तराखण्ड से वीरेश हंसराज कटारिया, संदीप चनालिया, सुरेंद्र बिरला, विकेश कुमार, अनिल टांक, बिजेंद्र टांक, अभिषेक, नीटू द्रविड़ आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को






