कुंभ मेला आईजी योगेंद्र सिंह रावत ने ली कुंभ मेला यातायात नियंत्रण उपसमिति की बैठक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला आईजी योगेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सीसीआर में कुंभ मेला यातायात नियंत्रण उपसमिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपसमिति के अध्यक्ष एसएसपी नवनीत सिंह व अन्य सदस्य शामिल हुए। बैठक में कुंभ मेला आईजी योगेन्द्र सिंह रावत व एसएसपी नवनीत सिंह ने सदस्यों से कुंभ मेले के दौरान वाहनों एवं यात्रियों के आवागमन के लिए तैयार किए गए यातायात प्लान को लेकर सुझाव मांगे। बैठक में एसपी ट्रैफिक व क्राईम निशा यादव ने तैयार किए गए यातायात प्लान की क्रमवार जानकारी उपसमिति के समक्ष साझा की तथा एसपी सिटी अभय सिंह द्वारा सदस्यों के विभिन्न सवालों के जवाब दिए। कुंभ मेला आईजी योगेन्द्र सिंह रावत ने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि यातायात प्लान तैयार करते समय श्रद्धालुओं, होटल व्यवसायियों, टैक्सी, टेंपो, रिक्शा यूनियन, अखाड़ा परिषद, साधू समाज सहित कुंभ मेले से जुड़े सभी हितधारकों के हितों का ख्याल रखा जाएगा। एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि भीड़ के मुताबिक ही अलग-अलग प्लान तैयार व एक्टिवेट किए जाएंगे। ऐसे में आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी का आपसी समन्वय आवश्यक है।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान

मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही

श्रीराम कॉलेज में हुआ मॉ शाकुम्भरी अन्तरमहाविद्यालयी क्रिकेट(पुरूष) टूर्नामेंट का आगाज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, (स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट (पुरूष) वर्ग प्रतियोगिता का शुभारम्भ बडे हर्षोउल्लास से किया गया। इस अवसर पर मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की तरफ से प्रतियोगिता के प्रवेक्षक के रूप में डा0 शरद चौधरी, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के आईक्यूएसी समन्वयक

केंद्र सरकार को भारतीय कृषि उत्पादों के यूरोपीय देशों में निर्यात को बढ़ावा देने, के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि इस पत्र के माध्यम से मैं आपका ध्यान भारतीय कृषि निर्यात को वैश्विक स्तर पर, विशेषकर यूरोपीय संघ (European Union) के बाजारों में, एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए

डॉ संदीप शर्मा को उनके द्वारा किए गए सर्वाधिक रक्तदान के लिए प्रथम स्थान से किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को जिला अस्पताल के ऑडिटोरियम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी संस्थाएं जो रक्तदान करती हैं। सभी संस्थाएं विगत वर्षों से रक्तदान कर जनहित में कार्य कर रही हैं उनको सभी को स्मृति चिन्ह देकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें डॉक्टर संदीप शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री सर्व

रोटरी ने पोलियो उन्मूमलन का बीडा 35 वर्ष पूर्व उठायाः गर्वनर पायल गौर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी इंटर नेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 के अर्न्तगत एक विशाल जागरूकता रैली नगर के विभिन्न मार्गो पर निकली। उपरोक्त जानकारी देते हुए रो.विकास भार्गव एवं सुनील अग्रवाल ने बताया कि रूडकी रोड स्थित नगरपालिका इण्टर कॉलेज के प्रंागण मे रैली से पूर्व एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें

सनातन धर्म कॉलेज में “TechnoRang: Algorithms of Art” रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा *“TechnoRang: Algorithms of Art”* थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा तथा नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को कला और तकनीक के समन्वय के माध्यम से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal