मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेश कुमार श्रीवास जिला विद्यालय निरीक्षक ने सोमवार को बताया कि कोचिंग विनियमन अध्यादेश-2002 के अन्तर्गत जनपद मुजफ्फरनगर में कुल 57 कोचिंग केन्द्र पंजीकृत है, जिनमें से 22 पंजीकृत कोचिंग केन्द्रों के पंजीकरण का समय पूर्ण हो चुका है। लगभग 35 कोचिंग केन्द्र ही पंजीकृत है। कोचिंग विनियमन अध्यादेश 2002 के अन्तर्गत यदि निरीक्षण के दौरान कोई केन्द्र बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया तो कोचिंग संचालक के विरूद्ध विभागीय नियमों के आलोक में कार्यवाही किये जाने हेतु बाध्य होना पडेगा। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित का होगा।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को






