हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिवमूर्ति चौक ओर रेलवे स्टेशन गेट के आसपास आने जाने वाले व्यक्तियों को गंदे इशारे कर अपनी ओर आकर्षित करने वाली पांच महिलाओं को नगर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में ली गयी महिलाओं पर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गयी है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के पुलिस अभियान चला रही है।
नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में शिवमूर्ति चौक और रेलवे स्टेशन गेट क्षेत्र में डयूटी पर मौजूद पुलिस टीम ने आपस में गाली-गलौच व मारपीट पर उतारू दो पक्षों की महिलाओं को हिरासत में लेकर जांच की तो सामने आया आने जाने वाले लोगों को अपनी और आकर्षित करने महिलाओं के बीच विवाद हुआ था। पुलिस टीम में एसआई ऋषिकांत पटवाल, एसआई अनीता शर्मा, हेडकांस्टेबल शारदा राठी, कांस्टेबल मुन्नी राणा, कांस्टेबल अर्जुन सिंह शामिल रहे।

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह
हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष






