हरिद्वार (रिपोर्टर)। जंगल में बने एक वाटरहॉल में मस्ती करते जंगली हाथीयों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में जंगल सफारी करने आए पर्यटकों ने अपने मोबाइल फोन कैमरे से वीडियो का शूट किया है। जंगल सफारी करने आ रहे पर्यटकों को इन दिनों वन्यजीवों का खूब दीदार हो रहा है। जंगल सफारी करने आए दिल्ली के पर्यटकों ने जंगल में बने एक वाटरहॉल में हाथियों के झुंड को मस्ती करते हुए देखा और यह खूबसूरत नजारा अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में झुंड में शामिल आठ से दस हाथी खूब अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं, जिनमें नन्हे हाथी भी शामिल हैं। वायरल वीडियो को लोग एक दूसरे से शेयर भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि हरिद्वार में मोतीचूर और चीला रेंज जंगल सफारी के लिए प्रसिद्ध है औरं देश विदेश से पर्यटक जंगल सफारी के लिए यहां आते हैं।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता






