पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर निगम ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा हमारा ग्रह हमारी शकित थीम पर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त नन्दन कुमार के निर्देश पर आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम के सभी 60 वार्डों और गंगा घाट परं विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी की गई, जिससे शहर की स्वच्छता एवं सुव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। कार्यक्रम की शुरुआत पन्ना लाल भल्ला इंटर कॉलेज से विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ की सहभागिता के साथ एक जागरूकता रैली निकालकर की गई। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जिम्मेदार नागरिकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। रैली के पश्चात विद्यार्थियों के लिए एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें एंटी-लिटरिंग, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा स्रोत पर कचरा पृथक्करण के महत्व को रोचक एवं संवादात्मक शैली में समझाया गया। इसके उपरांत एक हरित पहल के रूप में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें मेयर किरण जैसल एवं उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए हरित हरिद्वार, स्वच्छ हरिद्वार का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत आनंदमयी सेवा सदन नगर निगम महिला इंटर कालेज में चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने रचनात्मकता के माध्यम से पृथ्वी संरक्षण का संदेश प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त, घर-घर कचरा संग्रहण करने वाले कर्मचारियों के लिए एक क्षमता विकास प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें पृथक कचरा संग्रहण प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु प्रशिक्षित किया गया।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal