द एसडी पब्लिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस एवं विश्व धरोहर प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ‘अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस’ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए संदीप कुमार, विद्यालय की निर्देशिका चंचल सक्सेना एवं प्रधानाचार्या नीलम माहना द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह गान’ यह कौन चित्रकार है ‘एवं सामूहिक नृत्य ने अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के आयोजन को अत्यंत जीवंत एवं उत्साह पूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों को पृथ्वी के संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई व “ ‘अर्थ कमिटमेंट वॉल’ पर सभी ने अपने हृदय के भाव उकेरते हुए पृथ्वी की रक्षा हेतु संकल्प लिए। किसी ने हरियाली बढ़ाने का वचन दिया, तो किसी ने जल संरक्षण का प्रण—इस प्रकार यह दीवार केवल शब्दों का संग्रह न होकर, एक हरित भविष्य की सशक्त पहल बन गई।”
तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा फीता काट कर ‘विश्व धरोहर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने भारत, फ्रांस, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम, चीन, नेपाल, जापान, रूस, मिस्र, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका आदि देशों की विश्व धरोहर स्थलों के सुंदर मॉडल प्रस्तुत किए साथ ही उन्होंने विभिन्न देशों के खान-पान, वेशभूषा, नृत्य, गीत, पारंपरिक त्योहार एवं राष्ट्रीय प्रतीकों के माध्यम से अपनी कला एवं ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय धरोहरों की सराहना की। अभिभावकों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को ओर भी बढ़ा दिया।
विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए “अपनी छिपी प्रतिभा को प्रदर्शित करने” का विशेष अवसर प्रदान किया गया, जिसमें अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों मैं प्रतिभाग किया जैसे—”‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” पर्यावरण जागरूकता पर पोस्टर निर्माण, “सेव अर्थ सेव फ्यूचर” विषय पर पंपलेट/लीफलेट निर्माण, मिट्टी के गमलों की सजावट/पेंटिंग तथा पेपर बैग, टोट बैग एवं कपड़े के बैग बनाना आदि।
इन सभी गतिविधियों में प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों (विद्यार्थियों एवं अभिभावकों) को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित सभी अभिभावकों को एक पौधा भेंट स्वरूप देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

विद्यालय की निर्देशिका चंचल सक्सेना ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में पृथ्वी को ‘माँ’ का स्थान दिया गया है, अतः इसका संरक्षण करना हमारा प्रथम कर्तव्य है साथ ही विद्यालय प्रधानाचार्य नीलम माहना ने सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि सभी विद्यार्थी न केवल पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देंगे, बल्कि विश्व सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं सम्मान के प्रति भी जागरूक रहेंगे। “आइए, मिलकर अपनी धरती एवं धरोहर को सुरक्षित और सुंदर बनाएँ।” अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal