मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद चारधाम यात्रा रवाना हुआ यात्रियों का पहला जत्था

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रद्धालुओं के चारधाम यात्रा पर रवाना होने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार सवेरे मायादेवी मंदिर पार्किंग से चारधाम यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। ट्रैवल कारोबारियों ने विधि विधान के साथ मंदिर में पूजा पाठ कर चारधाम यात्रियों के पहले दल को रवाना किया। यात्री उत्साह और उमंग के साथ जयकारे लगाते हुए चारधाम यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। ट्रैवल कारोबारियों ने कहा कि इस बार सरकार की ओर से चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रीयों के पंजीकरण की सीमित संख्या को हटा दिया है। इसलिए इस बार यात्रा में अधिक संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। चारधाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालु भी व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे। हरिद्वार ट्रेवल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि यात्रीयों के लिमिटेशन की संख्या हटने से भारी संख्या में यात्री आएंगे। सरकार की और से भी यात्रा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गयी हैं। उन्होंने जनता से अधिक से अधिक संख्या में चारधाम यात्रा पर आने की अपील भी की। ट्रेवल कारोबारी गिरीश भाटिया ने यात्रीयों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा का शुभारंभ करते हुए यात्रीयों के पहले जत्थे को रवाना गिया है। ट्रेवल कारोबारी यात्रीयों को सुखद यात्रा कराने के लिए तत्पर हैं। यात्रा पर रवाना हुई वर्षा ने बताया कि यह उनकी दूसरी चारधाम यात्रा है। काफी समय से परिवार के साथ चारधाम यात्रा की प्लानिंग कर रहे थी। इस बार परिवार के साथ यात्रा कर रही हैं। अहमदाबाद गुजरात से आए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा करने को लेकर सभी में काफी उत्साह है।

शिव भक्तों की सेवा में जुटी मां भगवती जन सेवा समिति 9 अगस्त तक चलेगा सेवा शिविर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रावण मास के अवसर पर बहादराबाद स्थित लोहा पुल के समीप माँ भगवती जन सेवा समिति की ओर से विशाल कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में हरिद्वार और नीलकंठ से जल लेकर लौट रहे शिव भक्तों के लिए निःशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल, फल, चाय, विश्राम तथा

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal