मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के निर्देश पर बीते दिवस नगर क्षेत्र में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल, बालकृष्ण स्वच्छता समिति व आचार्य कुल के सहयोग से पालिका क्षेत्र के तहत 05 मंदिरों में विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान टीम ने सभी चयनित मंदिरों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया। इसके साथ ही, उपस्थित श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा इधर-उधर न फैलाने एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में चीफ योगेश कुमार, एसएफआई पलक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, एसबीएम बाबू रुचि शर्मा, आईटीसी मिशन सुनहरा कल से दीपक सैनी एवं कपिल, बालकृष्ण स्वच्छता समिति से दीपाली वत्स एवं शुभम, आचार्य कुल से होतीलाल शर्मा एवं विनोद चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को






