मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं अधिशासी अधिकारी डॉ प्रज्ञा सिंह की ओर से पालिका सभागार में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत नगर पालिका कार्यालय में कार्यरत महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता पर भी विशेष जोर दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से पारुल यादव, रूचि शर्मा, पलक्षा मैनवाल समेत बड़ी संख्या में पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को






