हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस नेता कैश खुराना ने जनगणना में पूछे जाने वाले कई सवालों पर एतराज जताया है। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कैश खुराना ने कहा कि जनगणना जनता से जुड़ा मुद्दा है। इसे सही तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनगणना में जनता की पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों के जवाब मांगे गए हैं। जो कि तर्कसंगत नहीं हैं। उन्होंने बताया कि कितने कमरे हैं, शौचालय की सीट किस प्रकार की है। घर का लेंटर लकड़ी का है या सीमेंट का, लैपटॉप, मोबाइल फोन, खाद्य सामग्री, ईंधन जैसे सवाल जनगणना फार्म में दिए गए हैं। जो कि लोगों की निजी जिंदगी से जुड़े सवाल हैं। उन्होंने कहा कि हम इन सवालों से सहमत नहीं है। जनगणना होनी चाहिए लेकिन लोगों की निजी जिंदगी से जुड़े सवाल नहीं पूछे जाने चाहिए। जनगणना में पूछे जा रहे लोगों की जिंदगी से जुड़े सवालों को लेकर कांग्रेस के विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों को एकत्र कर संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान पार्षद विवेक भूषण विक्की दिव्यांश शर्मा ने भी जनगणना के सवालों पर प्रश्न चिन्ह लगाया।

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव






