अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने यूपी सिंचाई विभाग को लिखा पत्र

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गंगा नदी में बढ़ती गंदगी का मामला अब जल शक्ति मंत्रालय तक पहुंच गया है। स्थानीय पार्षद की शिकायत के बाद नगर निगम हरिद्वार हरकत में आया है और यूपी सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है, ताकि गंगा तक आसान पहुंच बन सके और गंगा घाट की सफाई की जा सके। नगर निगम का कहना है कि अतिक्रमण के कारण सफाई कार्य बाधित हो रहा है, जिससे गंगा में लगातार कचरा गिर रहा है। जानकारी के अनुसार राजीव नगर और सोनिया बस्ती क्षेत्रों में गंगा किनारे अवैध बस्तियां बस गई हैं। इन बस्तियों से निकलने वाला घरेलू कचरा सीधे गंगा में फेंका जा रहा है, जिससे नदी प्रदूषित हो रही है। कई जगह घरों का वेस्ट वॉटर भी सीधे गंगा में डाला जा रहा है। नगर निगम के उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि कई स्थानों पर अतिक्रमण के चलते गंगा घाट तक पहुंचने का रास्ता ही नहीं बचा है। ऐसे में सफाई कर्मियों के लिए कचरा उठाना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाता, तब तक गंगा घाटों की प्रभावी सफाई संभव नहीं है। इस संबंध में नगर निगम ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। गौरतलब है कि गंगा की स्वच्छता को लेकर सरकार लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित कचरा प्रबंधन बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

शिव भक्तों की सेवा में जुटी मां भगवती जन सेवा समिति 9 अगस्त तक चलेगा सेवा शिविर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रावण मास के अवसर पर बहादराबाद स्थित लोहा पुल के समीप माँ भगवती जन सेवा समिति की ओर से विशाल कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में हरिद्वार और नीलकंठ से जल लेकर लौट रहे शिव भक्तों के लिए निःशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल, फल, चाय, विश्राम तथा

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal