भरभरा कर गिरा नीम का विशाल पेड़, दो अस्थाई दुकानें दबी, एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कनखल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे आनंदमयी आश्रम के बाहर सड़क किनारे खड़ा एक विशाल नीम का पेड़ अचानक गिर गया। विशाल पेड़ गिरने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। अस्थाई रूप से लगी एक फूल और एक माला चूड़ी की दुकान पेड़ के नीचे दब गई और एक स्कूटी भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ गिरने से मार्ग भी पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और फायरकर्मियों ने राहत कार्य शुरू करते हुए सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर हटाया। थाना कनखल पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। फायर ब्रिगेड और पुलिस की लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल हो पाया। जिस स्थान पर पेड़ गिरने की घटना हुई वह यात्री बाहुल्य क्षेत्र है। नजदीक ही पौराणिक दक्ष मंदिर और कई आश्रम होने की वजह से दिनभर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त भीड़ नहीं थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कई पुराने पेड़ खड़े हैं, जिनकी समय समय पर जांच और छंटाई की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आमने आया है कि पेड़ काफी पुराना था। हादसे की जांच की जा रही है।

ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सच्चा पुरुषार्थ : मोहन भागवत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देवभूमि शुकतीर्थ स्थित महर्षि शुकदेव आश्रम में वीतराग स्वामी कल्याण देव जी की पुस्तक ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण के विमोचन हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी प्रवास पर पधारे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ओमानंद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भागवतनगरी शुक्रताल एवं शुकतीर्थ ट्रस्ट

वसुंधरा रेजिडेंसी में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वसुंधरा रेजिडेंसी के चल रही श्री मदभागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि जीवन में कर्म प्रधान होता है जो जैसा कर्म करता है उसे उसी प्रकार फल की प्राप्ति होती है। जीवन जो मनुष्य दुख पाता है लोग भगवान को

एमजी पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबू हरबंस लाल गोयल जी की पुण्यतिथि

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी कर्मयोगी स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल जी की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और समाजसेवा, शिक्षा तथा सनातन संस्कृति के

पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी सूरज कुमार राय ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को लगाया पुलिस कलर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ पुलिस की गौरवशाली परंपरा, शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने क्वार्टर गार्ड में पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस बल की गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal