भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आबकारी रोड़ पर वाल्मीकि क्रान्ति दल के नेता दीपक गम्भीर के नेतृत्व में भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा पर वाल्मीकि समाज व अन्य गणमान्य नागरिकों के द्वारा भगवान परशुराम जी की मनमोहक झांकियों पर पुष्प वर्षा की व शोभायात्रा मे सम्मिलित श्रृद्धालुओं को शीतल जल व कोल्डड्रिंक वितरण कर भाई चारे की मिसाल कायम की। दीपक गम्भीर ने बताया कि प्रत्येक समाज को सभी जाति धर्मों के महापुरुषों व देवी-देवताओं की शोभायात्राओं का स्वागत करते रहना चाहिए। जिससे समाज मे आपसी भाईचारा और सद्भावना स्थापित हो। सोनू सरवट वाल्मीकि राष्ट्रीय महासचिव वाल्मीकि क्रान्ति दल ने संगठन की पहल को सकारात्मक पहल बताया जिससे भेद-भाव खत्म होगा। वाल्मीकि समाज सभी महापुरुषों का युगों से सम्मान करता आ रहा है। मुझे विश्वास है कि वाल्मीकि समाज के द्वारा गुरु पर्व, बाला जी शोभायात्रा, ईद व बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी व भगवान परशुराम जी की शोभायात्राओं के स्वागत समारोह जैसे आयोजन करता आ रहा है। जिससे से प्रेरित होकर अन्य समाज भी भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव, बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती, पर निकाले जानी वाली शोभायात्रा का स्वागत कर समता समानता की विचारधारा को पूर्ण कर भाई चारे की मिसाल कायम कर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का कथन सब हिन्दू एक हो जाओ के नारे को साकार करें।
वाल्मीकि क्रान्ति दल ने भगवान परशुराम शोभायात्रा कमैटी का फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर गौतम राम, सुमित ऊंटवाल, विकास गोडियाल, राजू प्रधान, बिरम, सोमदत्त, आशिश, मंगल, रंजीत मचल, वैभव, अक्षय, प्रियांशु गम्भीर, राजू प्रधान रजनीश गम्भीर आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भगवान परशुराम शोभायात्रा के अध्यक्ष सरनदीप कौशिक व महामंत्री संजय मिश्रा ने भगवान परशुराम जी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिवस राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई