थाना पथरी पुलिस ने किया चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना पथरी पुलिस ने खेत में लगी मोटर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटर, आरा व 8 हजार रूपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकद्मा दर्ज करने बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 12 अप्रैल को सोनू कुमार ने खेत में लगी मोटर चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर आमिर पुत्र सलीम व सत्तार पुत्र लियाकत निवासी ग्राम बादशाहपुर को दबोच लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गयी मोटर, आरा व नकदी बरामद की गयी। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक मुकेश राणा, कांस्टेबल मुकेश चौहान, अनिल पंवार, जयपाल चौहान व दौलतराम शामिल रहे।

शिव भक्तों की सेवा में जुटी मां भगवती जन सेवा समिति 9 अगस्त तक चलेगा सेवा शिविर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रावण मास के अवसर पर बहादराबाद स्थित लोहा पुल के समीप माँ भगवती जन सेवा समिति की ओर से विशाल कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में हरिद्वार और नीलकंठ से जल लेकर लौट रहे शिव भक्तों के लिए निःशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल, फल, चाय, विश्राम तथा

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal