द एसडी पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का उत्कृष्ट रिजल्ट

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। “मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है,पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।” उक्त पंक्तियों के साथ बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं की प्रथम बोर्ड परीक्षा में द एसडी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम अभूतपूर्व रहा। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यार्थियों की उपलब्धि का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी क्रमशः सुहानी अग्रवाल (99.40%), तरु गुप्ता (99.20%), अनन्या गोयल (99%) द्वारा उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया गया। 43 विद्यार्थियों द्वारा शत प्रतिशत (100 %) अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया गया। जिसमें अंग्रेजी विषय में 15, संस्कृत में 15, सूचना प्रौद्योगिकी में 6 , आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 6 विद्यार्थियों द्वारा शत प्रतिशत (100 %) अंक प्राप्त किए गए। 65 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में आनंद एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त रहा। प्रधानाचार्या नीलम माहना द्वारा विद्यार्थियों का मुँह मीठा कराकर उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया एवं हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की गईं।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले डीजे पर की प्रभावी कार्यवाही

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, निर्बाध यातायात व्यवस्था तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जनपद की समस्त सीमाओं एवं कांवड़ मार्गों पर डीजे वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में “कश्यप डीजे” नामक एक डीजे,

कांग्रेस नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल ने शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सकुशल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस महासचिव हर्षवर्धन त्यागी, भामाशाह अभिमन्यु सर्राफ

कावड़ ड्यूटी में अनुपस्थित तथा लापरवाही बरतने पर 8 अधिकारियों को डीएम ने जारी किया कारण बताओं नोटिस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कावड़ यात्रा 2026 की ड्यूटी में अनुपस्थित रहने लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा 8 अधिकारियों कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि विनोद कुमार डाबरा, प्राविधिक सहायक, ग्रुप-सी कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी , कमलेश बाबू खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड पुरकाजी, धर्मेंद्र कुमार सहायक जिला पंचायत राज

होनहार छात्र कामरान अहमद को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने किया प्रोत्साहित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सीबीएसई बोर्ड के फेज-2 परीक्षा परिणाम में मुजफ्फरनगर जनपद के सुजड़ू निवासी प्रतिभाशाली छात्र कामरान अहमद ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, मुजफ्फरनगर के छात्र कामरान अहमद ने अखिल भारतीय स्तर पर तीसरी

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी तथा भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर स्थापित कांवड़ चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने

नीलकंठ से जल लेकर लौट रही गर्भवती कांवड़िया ने महिला चिकित्सालय में जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिल्ली निवासी सात माह की गर्भवती महिला कांवड़िया नीलकंठ से जल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। यात्रा के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा होने पर उसे तत्काल जिला महिला चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर लाया गया, जहां चिकित्सकों की तत्परता से सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने दो स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया। जच्चा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई