कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला पूर्ति अधिकारी से मिलकर उपभोक्ताओं को समय पर रसोई गैस उपलब्ध कराने की मांग की है। इस दौरान अशोक शर्मा ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिलने घरेलू उपभोक्ता, होटल, ढाबा संचालक परेशान हैं। प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद बुकिंग कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा विवाह समारोह लिए भी लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है। विवाह समारोह के लिए कम से कम 10 सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। अशोक शर्मा ने कहा कि जब आम उपभोक्ताओं, व्यापारियों को एक सिलेंडर के लिए भटकना पड़ रहा है तो सद्भावना सम्मेलन जैसे विशाल आयोजन के लिए गैस कहां से उपलब्ध करायी गयी। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। सरकार लोगों को यात्रा पर आने के लिए आमंत्रित कर रही है। ऐसे में सरकार को रसोई गैस की कमी को दूर करना चाहिए। यशवंत सैनी एवं रकित वालिया ने कहा कि बुकिंग के बाद भी समय से गैस नहीं मिलने से गृहणियां परेशान हैं। गैस एजेंसी संचालक मनमाना रवैया अपना रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने के बाद हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है। पार्षद सुनील कुमार, जतिन हांडा व रविश भटीजा ने कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगायी जाए। उपभोक्ताओं को परेशान करने के बजाए समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। महिला कांग्रेस नेत्री लता जोशी व विमला पांडेय ने कहा कि गैस नहीं मिलने से महिलाओं का रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। स्कूल भी खुल गए हैं। गैस की कमी के चलते बच्चों के लिए नाश्ता आदि तैयार करने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान दिव्यांग अग्रवाल, सुहेल कुरैशी, नोमान अंसारी, नितिन तेश्वर, सुंदर मनवाल, उज्जवल वालिया, तेज प्रकाश साहू, जगदीप असवाल, शैलेंद्र सिंह, वसीम सलमानी, आशु श्रीवास्तव, नीटू शर्मा, हरद्वारी लाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र भारद्वाज, मनोज जाटव, मंजू गोस्वामी, मेहरबान खान, सईदा कुरैशी, देवेश गौतम, अजय, आकाश बिरला, रणवीर शर्मा, लक्की महाजन, सुनील दत्ता, प्रदीप भाटिया, विनोद, सदनलाल साहू सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले डीजे पर की प्रभावी कार्यवाही

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, निर्बाध यातायात व्यवस्था तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जनपद की समस्त सीमाओं एवं कांवड़ मार्गों पर डीजे वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में “कश्यप डीजे” नामक एक डीजे,

कांग्रेस नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल ने शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सकुशल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस महासचिव हर्षवर्धन त्यागी, भामाशाह अभिमन्यु सर्राफ

कावड़ ड्यूटी में अनुपस्थित तथा लापरवाही बरतने पर 8 अधिकारियों को डीएम ने जारी किया कारण बताओं नोटिस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कावड़ यात्रा 2026 की ड्यूटी में अनुपस्थित रहने लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा 8 अधिकारियों कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि विनोद कुमार डाबरा, प्राविधिक सहायक, ग्रुप-सी कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी , कमलेश बाबू खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड पुरकाजी, धर्मेंद्र कुमार सहायक जिला पंचायत राज

होनहार छात्र कामरान अहमद को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने किया प्रोत्साहित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सीबीएसई बोर्ड के फेज-2 परीक्षा परिणाम में मुजफ्फरनगर जनपद के सुजड़ू निवासी प्रतिभाशाली छात्र कामरान अहमद ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, मुजफ्फरनगर के छात्र कामरान अहमद ने अखिल भारतीय स्तर पर तीसरी

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी तथा भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर स्थापित कांवड़ चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने

नीलकंठ से जल लेकर लौट रही गर्भवती कांवड़िया ने महिला चिकित्सालय में जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिल्ली निवासी सात माह की गर्भवती महिला कांवड़िया नीलकंठ से जल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। यात्रा के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा होने पर उसे तत्काल जिला महिला चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर लाया गया, जहां चिकित्सकों की तत्परता से सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने दो स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया। जच्चा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई