मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल नई मंडी में बुधवार को सीबीएसई बोर्ड के वर्ष 2026 के कक्षा 10 के घोषित प्रथम बोर्ड के परीक्षा – परिणामों में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वर्णिम सफलता प्राप्त की है। इस दौरान सभी बच्चों ने अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की।

विद्यालय प्रधानाचार्य आज़ाद वीर ने बताया कि कक्षा 10 में मनिका तोमर ने 95.60% अंक प्राप्त कर प्रथम, अक्षित ठाकरान ने 95.20% अंक प्राप्त कर दूसरा और मन्नत गर्ग ने 92.20% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रबंध समिति, डायरेक्टर डा० एमके गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर व कोर्डिनेटर आशीष त्यागी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों को परीक्षा परिणामो के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाना शास्त्र सम्मत: स्वामी रामभजन
हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी मायापुर, हरिद्वार के अंतर्राष्ट्रीय संत स्वामी रामभजन वन महाराज बताते हैं कि धार्मिक मान्यता के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का अवतरण हुआ था। इसी दिन से सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत भी हुई थी। अक्षय






