स्त्री शिक्षा के बड़े पैरोकार थे डा.अंबेडकर-प्रोफेसर चंद्रकांता माथुर

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। डा.भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वेलफेयर सोसाइटी के संयोजन में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनायी गयी। शिवालिक नगर स्थित भेल सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। आर.यू. प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र भास्कर एवं कल्पना ने किया। सोसाइटी के उपाध्यक्ष ब्रह्मपाल ने सोसाइटी के कार्यो से अवगत कराया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और गुरू रविदास कीर्तन मंडल द्वारा गीत संगीत के माध्यम से बाबा साहेब डा.अंबेडकर के जीवन पर आधारित प्रस्तुति दी।
सोसाइटी के पदाधिकारियों अध्यक्ष भानपाल सिंह, महासचिव चंद्रपाल सिंह व कोषाध्यक्ष देवेंद्र भास्कर ने अतिथीयों का पगड़ी पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथी नेशनल एक्शन फोरम ऑफ सोशल जस्टिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानकचंद्र विशिष्ठ अतिथी दिल्ली विवि की प्रोफेसर चंद्रकांता के माथुर ने कहा कि डा.भीमराव अंबेडकर स्त्री शिक्षा के बड़े पैरोकार थे। संविधान की रचना कर उन्होंने स्त्रीयों के लिए शिक्षा और तरक्की के द्वार खोले। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का मानना था कि शिक्षा ही प्रगति का द्वार है। इसलिए अपने बच्चों खासतौर पर बेटियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें। अध्यक्ष भानपाल सिंह एवं महासचिव चंद्रपाल सिंह ने सभी को अंबेडकर जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि दलितों शोषितों पिछड़ों को न्याय दिलाने वाले बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लें। समानता एवं न्याय के आदर्शो को स्थापित कर डा.अंबेडकर ने देश को मजबूती प्रदान करने का काम किया। इस अवसर पर पीएल कपिल, पूर्व सांसद ईसम सिंह, सुशीला, सत्यपाल, नाथीराम, सुखपाल, मंजीत, अशोक कटारिया, तीर्थपाल रवि, दर्शन लाल, राजवीर चौहान, भानपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि जिसका जिस पर सच्चा स्नेह होता है। वह उसे अवश्य मिलता है और मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान

संवाद कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ने दी कांवड़ मेला व्यवस्थाओं की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला तैयारियों को लेकर प्रैस क्लब में डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष

निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से मिले श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन पंजाब गुट के संतों ने अखाड़े के सचिव महंत गणेश दास के नेतृत्व में श्री दक्षिण काली मंदिर में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई