मुख्यमंत्री ने महर्षि शुकदेव की पावन धरा में 951 करोड़ की लागत वाली 423 परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। “स्वर्णिम विकास का संकल्प यूपी का संपूर्ण कायाकल्प” के नारे को साकार करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी, राज्य मंत्री एसपी बघेल, मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं मंत्री अनिल कुमार, जनपद के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने नुमाइश ग्राउंड में लगे वृहद रोजगार मेला का शुभारंभ किया गया तथा सांकेतिक रूप से 10 चयनित प्रतिभागियों अक्षत गर्ग, रक्षित त्यागी केशव, अनुज धीमान, युवराज सिंह, अंशिका गोयल, नायब परवीन, विशाल, वैशाली, शिवानी एवं वैशाली कुमारी को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने महर्षि शुक देव की पावन भूमि को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि आप सभी अन्नदाताओं, किसानो, नौजवानों तथा मुजफ्फरनगर की बहनों के साथ सभी जनता जनार्दन का हृदय से स्वागत व अभिनंदन व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि मुजफ्फरनगर आस्था, संस्कार और त्याग की पावन भूमि है, जिसने समय-समय पर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने घोषणा की कि जनपद में 951 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं, जो क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करते हुए विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में Center of Innovation & Training (CIIT) जैसे अत्याधुनिक संस्थानों की स्थापना की जा रही है, जहां युवाओं को रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, 3D प्रिंटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में आयोजित रोजगार मेले में 200 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इस मेले के माध्यम से लगभग 5122 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरित किए, जिससे उनके जीवन में एक नई शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हुआ।

मुख्यमंत्री ने किसानों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए बताया कि वर्ष 2002 से 2017 तक ₹2.24 लाख करोड़ गन्ना भुगतान हुआ था जबकि वर्तमान सरकार ने 9 वर्षों में ₹3.16,000 करोड़ से अधिक का भुगतान सुनिश्चित किया है । उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में वर्तमान में 122 चीनी मिलें चालू है। उन्होंने यह भी कहा कि प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं आपदा राहत के माध्यम से सहायता प्रदान की जा रही है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारी सरकार में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जो वर्तमान में 60,244 है। इसके साथ ही महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने समाज में महिलाओं की भूमिका को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से उत्तर प्रदेश में 9 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी सरकारी नौकरियां मिलीं है। MSME क्षेत्र में 3 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है और संभव हुआ है यह प्रदेश में सुशासन, सुरक्षा और विकास के सशक्त मॉडल की वजह से हो सका है।

इस मौके पर केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कहा कि आज का दिन हजारों युवाओं के जीवन में परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे कौशल, शिक्षा और आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य को सशक्त बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि यह रोजगार मेला युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां उन्हें उद्योगों से सीधे जुड़ने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले में 200 से अधिक कंपनियों की भागीदारी हुई है औक और 25048 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया जिसमें से 5139 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। आज जो भी नियुक्ति पत्र पाएंगे उन्हें बधाई लेकिन जिनको आज मौका नहीं मिला उनको निराश होने की जरूरत नहीं है, हमारी सरकार समय समय पर रोजगार के अवसर युवाओं को उपलब्ध कराएगी। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त 5122 युवक युवतियों को रोजगार प्राप्त करने के बाद उनकी सफलता की कहानियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक कौशल दर्शन का विमोचलन किया गया साथ ही मिशन द्वारा एआई पर आधारित बनाए गए वीडियो का प्रदर्शन किया गया।
आज इस भव्य कार्यक्रम में सांसद चंदन चौहान, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, सदस्य विधान परिषद वंदना वर्मा, विधायक राजपाल बालियान, विधायक मदन भैय्या, विधायक अशरफ अली, विधायक गुलाम मोहम्मद, विधायक प्रसन्न चोधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, डॉक्टर सुधीर सैनी, संजय राठी, प्रभात तोमर, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक पूर्व विधायक सुरेश तितोरिया, पूर्व विधायक उमेश मलिक,पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक रामनाथ सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुखवेंद्र सोम, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, प्रदेश महासचिव उमादत्त शर्मा, रामनिवास पाल, सत्यपाल पाल, प्रदीप सैनी, पुरुषोत्तम गौतम, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय लोकदल और एनडीए के पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। उक्त आयोजन में प्रमुख सचिव डॉ हरिओम, एडीजी जोन मेरठ भानू भास्कर, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित जैन, पुलिस अधीक्षक इंदु सिद्धार्थ, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर एवं अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal