ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में बैसाखी व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास से संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती का आयोजन किया गया। डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर एमके गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष त्यागी, हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान एवं काउंसलर कंचन सोनी व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापक-अध्यापिकाओं ने डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर अपने- अपने विचार व्यक्त किये। बैसाखी के उपलक्ष्य में नन्हे मुन्ने बच्चों ने कविता सुनाई तथा ढोलिड़ा ढोल बाजे, पंजाबी मूट्यारण, वैशाखी भंगड़ा आदि गानों पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि हर साल बैसाखी पर्व 13 अप्रैल व अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल को मनाया जाता है। बैसाखी के पर्व पर पंजाबी ढाबा व्यवस्था, विलेज कोर्नर, यूटेन्सिल यूज इन पंजाब व जलियांवाला बाग हत्याकांड पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। बैसाखी के दिन सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी तभी से बैसाखी का त्यौहार मनाया जाता है।
अंत में पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान जी ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर आधुनिक भारत के प्रमुख विधिवेत्ता समाज सुधारक थे। सामाजिक भेदभाव व विषमता का पग– पग पर सामना करते हुए अंत तक वे झुके नहीं। अपने अध्ययन, परिश्रम के बल पर उन्होंने अछूतों को नया जीवन व सम्मान दिया । उन्हें भारत का आधुनिक मनु भी कहा जाता है । डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने सभी को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी विद्यार्थियों के प्रस्तुतीकरण की भूरि भूरि प्रशंसा की।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal