भारी-भरकम कावंड़ों का इस बार युवाओं में बढ़ा क्रेज

Share :

मुजफ्फरनगर। श्रावण माह की दस्तक के बीच जनपद में कांवड़ियों का आगमन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जिले की सीमा में कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा है। इसी बीच नगर क्षेत्र में सुरक्षा कारणों से बेरिकेडिंग व खंबों पर पन्नी लगाने के साथ ट्रांसफार्मर पर बल्ली लगाए जाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू है।
देवभूमि हरिद्वार से मां गंगा का पवित्र जल कांवड़ में लेकर देश के विभिन्न प्रदेशों एवं जिलों को जाने वाले कांवड़ियों का अब हाईवे से नगर क्षेत्र से होते हुए आवागमन शैने-शेने बढ़ने लगा है। इन दिनों शहर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में कांवड़िये शिवचौक की परिक्रमा करते हुए गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। गुरूवार को भी हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवडियों का शहर में आगमन देखने को मिला। हालांकि इन दिनों अधिकतर कांवड़िये 101 से 150 किग्रा या उससे अधिक गंगाजल लेकर शहर से गुजर रहे हैं। सहयोग की खातिर इन तमाम शिवभक्त कांवड़ियों के साथ में इनके परिजन व दोस्तों की टोली आसानी से देखी जा सकती है। शक्ति प्रदर्शन की दिशा में सक्रिय युवा भोलों की इन टोलियों में कुछ कांवड़िये अपने माता-पिता व दादी को कांवड़ में बैठाकर इस बार मुजफ्फरनगर जनपद की सीमा में आने से लेकर यहां से गुजर चुके हैं। उधर, योगी सरकार की पहल पर नगर की सीमा से गुजरने वाले किसी भी कांवडियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तैयारी करने में लगा है। कांवड़ियों के लिए की जा रही तैयारी का जायजा लेने के लिए सहारनपुर मंडल व मेरठ मंडल के साथ-साथ उत्तराखंड के अधिकारी भी पहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। जनपद में कांवड़ मार्ग में सड़कों पर रखे ट्रांसफार्मर के चारों ओर बेरिकेडिंग कराई जा रही है। इतना ही नहीं पेड़ों की कटाई व छंटाई कराई जा रही है। विद्युत ट्रांसफार्मर, विद्युत खंभे के आसपास बेरिकेटिंग तक की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal