15 अगस्त को होगा एक बार फिर आर्यवास एजुकेशन फेयर का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर। आर्यवास एजुकेशन के संस्थापक आर्यन राज कौशिक के मार्गदर्शन में मुजफ्फरनगर में फिर उत्तर भारत का एजुकेशन फेयर 15 अगस्त को होने जा रहा है। नेशनल सेल्स हेड विशाल कौशिक ने बताया कि बीते 4 वर्षों से देश के छात्रों स्पेशली जिले के छात्रों को ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन शिक्षा में मार्गदर्शन की सार्थक पहल में आर्यवास एजुकेशन ने मुजफ्फरनगर में 11 फरवरी और 3 दिसम्बर 2023 को दो एजुकेशन फेयर आयोजित किए, जिसमें 3000 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। उन्होंने दावा किया कि सभी छात्र छात्राओं को नि:शुल्क एजुकेशन काउंसलिंग उपलब्ध कराने के साथ अभी तक 100 से ज्यादा छात्रों को फ्री टेबलेट वितरित किये हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए आर्यवास एजुकेशन 15 अगस्त को एजुकेशन फेयरआयोजित करने जा रहा है, जिसमे बीटेक, बीबीए, बीसीए, बीकॉम, एमबीए, एमसीए के साथ पहली बार एमबीबीएस में एडमिशन लेने वाले छात्र भी शामिल हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि एजुकेशन फेयर में पहली बार इण्डियन यूनिवर्सिटी के साथ फॉरेन यूनिवर्सिटीज भी भाग लेंगी। ऐसे में जो छात्र- छात्राएं विदेश में पढ़ाई करके अपना करियर बनाना चाहते है वो भी फेयर में भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि फेयर में इस बार फिर से लकी ड्रा के माध्यम से 50 छात्रों को टेबलेट वितरित किए जाने के साथ इस बार एजुकेशन फेयर के इतिहास में पहली बार छात्रों को आईफोन भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal