भाजपा जिला कार्यकारिणी को लेकर कार्यकर्ताओं में बढ़ रहा आक्रोश

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में मिशन-2027 की शुरू तैयारियों के बीच बीते दिनों भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद से संगठन में पद मिलने की आस लगाए बैठे कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं में नाराजगी सामने आई है। इस बीच संगठन की इन नियुक्तियों में चांदी की चम्मच एवं चाटुकारों की फौज को इस जिला कार्यकारिणी में स्थान दिए जाने के बड़ी संख्या में भाजपा के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं द्वारा तमाम आरोप लगाए जा रहे हैं। भाजपा शीर्ष नेतृत्व की स्वीकृति के बाद जारी हुई जिला कार्यकारिणी में महामंत्री पद पर तीन प्रतिनिधियों की नियुक्ति की, वह सभी सदर विधानसभा के होने के साथ दो महामंत्री तो एक साथ हनुमत मंडल से ही बना दिए गए। इससे पहले महामंत्री पद पर जिले से 4 पदाधिकारियों की नियुक्ति होती रही है। बताते चलें, भाजपा की जिला कार्यकारिणी में इस बार सदर व खतौली विस को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व मिला है। वहीं चरथावल के हिस्से में मात्र 1 पद आया है। वहीं दूसरी ओर जिला उपाध्यक्ष समेत अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त अधिकांश पदाधिकारी मुजफ्फरनगर शहर में ही वर्तमान में निवास कर रहे हैं। भाजपा शीर्ष नेतृत्व की इस घोषित जिला कार्यकारिणी ने जिले की राजनीति में भूचाल मचा दिया है। पार्टी में क्षेत्रीय असंतुलन और जातिगत अनदेखी को लेकर भी कई दिनों से विरोध के स्वर तेज हैं। इस दौरान विश्वकर्मा, ठाकुर, कोरी व वाल्मीकी समाज ने विरोध दर्ज कराया है। विरोध कर रहे अधिकांश कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कमजोर जिला कार्यकारिणी घोषित किए जाने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं का तो यहां तक कहना है कि भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर जनपद में तो पहले से ही गठबंधन धर्म निभाने की खातिर छह विधानसभा में से चार सीटों को तो अपने सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल को सौंप चुकी है, वही चरथावल विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक है। सदर विधानसभा क्षेत्र में नगर विधायक एवं योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल अकेले भाजपा के एकमात्र खेवनहार हैं, जिनके बूते मिशन 2027 में चुनावी समर में उतारने की पार्टी की योजना है। हालांकि अभी यह कह पाना तो जल्दबाजी होगी कि 2027 में चुनावी परिणाम क्या होंगे, लेकिन कमजोर संगठन के बूते विपक्षी दलों के साथ भीतरघात से भाजपा प्रत्याशी किस तरह अपनी नैया को पार लगा पाएंगे, इस पर सबकी निगाहें टिकी है।
जी हां, यही है जनपद मुजफ्फरनगर में वर्तमान में घोषित भाजपा जिला कार्यकारिणी का भीतरी सच। हालांकि संगठन में गुटबंदी कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सदर विधानसभा को वरीयता दिए जाने और बाहरी व दागी लोगों की फौज की संगठन में उपस्थिति को लेकर गली मोहल्लों से लेकर लखनऊ तक कार्यकर्ताओं द्वारा संपर्क करके खामियों को गिनाया जा रहा है। भाजपा के इस पैनल में कई दावेदारों के नाम नहीं आने से इस गुटबाजी को और बल मिल रहा है। बड़ी बात यह है कि इन 90 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी में 21 पदाधिकारियों में अन्य दलों से आए नेताओं को दायित्व सौंपे जाने से भी आक्रोश बढ़ा है।
भाजपा की नई कार्यकारिणी में सदर विस से मुख्य पदों पर 3 महामंत्रियों समेत 10 पदाधिकारी की नियुक्ति हुई है। वहीं खतौली विस से जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के अलावा रविकांत पाल, अनुज सहरावत, विनीत चौहान खतौली से हैं। बुढ़ाना से विनीत कात्यान समेत 2 पद, पुरकाजी से 2 पद, मीरापुर से 2 पद और चरथावल से एक कार्यकर्ता को जगह मिली है। भाजपा कार्यकारिणी में वैश्य समाज विशाल गर्ग, संजय गर्ग, ममता अग्रवाल व पंकज महेश्वरी को स्थान दिया गया है। पिछली बार संजय गर्ग, रेनु गर्ग, सचिन सिंघल, साधना सिंघल, अचिंत मित्तल व विकास अग्रवाल शामिल थे। वहीं जाट समाज से पिछली बार जहां नितिन मलिक, बोबिंदर सहरावत, अमित चौधरी और राहुल वर्मा को पद दिए गए थे, वहीं इस बार अंजली चौधरी व अनुज सहरावत को स्थान मिल पाया है।
उधर, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी का कहना है कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श के बाद मजबूत कार्यकारिणी घोषित की है, जिसका संगठन को भविष्य में लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का बड़ा परिवार है, हर समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन में हर ऊजार्वान चेहरे को एक साथ समायोजित कर पाना वास्तव में तकनीकी रूप से कठिन चुनौती होती है। वहीं महिलाओं के 33% आरक्षण को देखते हुए संगठन में महिलाओं को उचित जगह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal