मौसम ने बिगाड़ा लोगों का मिजाज, बाजारों में पसरा सन्नाटा

Share :

नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिल्ली एनसीआर के साथ वेस्ट यूपी के कई इलाकों में शुक्रवार को दूसरे दिन भी सुबह से बारिश लगातार जारी है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, बारिश के बीच कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली एनसीआर के साथ मुजफ्फरनगर में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे से ही आसमान में बाटल छाए हैं और तेज गर्जना के साथ बारिश हो रही है। हालांकि इस बीच मौसम बदलने से गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन सड़कों बारिश के कारण तमाम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
गुरुवार से शुरू बारिश ने पूरे दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज अचानक बदल दिया है। जहां कुछ दिन पहले तक गर्मी दस्तक देने लगी थी, वहीं अब एक बार फिर ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी ने सर्दी का अहसास करा दिया है। हालात ऐसे हो गए कि लोगों को फिर से अपने गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर होना पड़ा। बारिश के चलते सबसे ज्यादा असर त्योहारों की रौनक पर पड़ा है। खासतौर पर ईद जैसे बड़े पर्व पर, जब बाजारों में आमतौर पर भारी भीड़ और खरीदारी का उत्साह देखने को मिलता है, इस बार मुजफ्फरनगर नगर के अधिकांश बाजारों में सन्नाटा पसरा है। शुक्रवार को सुबह से लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बचते दिखे। शहर के प्रमुख बाजार शिव चौक, भगत सिंह रोड, मीनाक्षी चौक और नई मंडी क्षेत्र जहां आमतौर पर ईद से पहले रौनक चरम पर होती है, वहां इस बार दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। कपड़ों, जूतों और सेवइयों की दुकानों पर अपेक्षाकृत कम भीड़ देखने को मिली, जिससे व्यापारियों के चेहरे पर मायूसी साफ झलकती रही। लोगों का कहना है कि मौसम की इस अचानक करवट ने त्योहार की खुशियों पर पानी फेर दिया है। परिवार के साथ बाजार जाकर खरीदारी करने की परंपरा इस बार मौसम की मार के आगे फीकी पड़ गई। बच्चे और महिलाएं, जो ईद की खरीदारी को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित रहते हैं, वे भी घरों में ही सिमटे रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते यह बदलाव आया है, जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सुबह-शाम ठंड का एहसास फिर बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal