मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शिव शक्ति मंदिर भारतीय कॉलोनी नई मंडी में नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर माता राजरानी के गुफा प्रवेश पर एक भव्य एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रद्धा, आस्था एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत माता राजरानी की विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, आरती एवं गुफा प्रवेश की पावन झांकी का आयोजन किया गया । गुफा प्रवेश के दौरान भक्तगण माता के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। जिससे श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति एवं धर्मप्रेमी नागरिक भी उपस्थित रहें। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि प्रतिदिन 3 से 5 बजे तक महिलाओं द्वारा कीर्तन किया जाएगा और प्रातः पंडित जी द्वारा पूजन कार्यक्रम किया जाएगा। वहीं शाम को 6 बजे आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा। अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर का लाभ उठाएं और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन






