मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद मुज़फ्फरनगर में हाल ही में रवि पाराशर को राज्यपाल द्वारा वार्ड सभासद नामित किए जाने पर गुरुवार को पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप के आवास पर अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर भाजपा चरथावल मंडल प्रभारी हरेंद्र शर्मा, कुकड़ा मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री, कुकड़ा बूथ अध्यक्ष अनुज कौशिक, जिला कार्यकारिणी सदस्य रविकांत गोयल, सरवट मंडल कोषाध्यक्ष प्रियांशु त्यागी, युवा भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद विकल्प जैन, नगर पालिका सभासद हिमांशु कौशिक, मनोज वर्मा भी मौजूद रहे।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका परिषद में किया गया यह मनोनयन नगर के लिए सम्मान की बात है और हमें विश्वास है कि उनके जुड़ने से नगर विकास के कार्यों को और अधिक गति एवं प्रभावशीलता मिलेगी।
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास हेतु हमारा संकल्प निरंतर दृढ़ है। नगर की प्रगति और जनसेवा के लिए हम सभी मिलकर निरंतर कार्य करते रहेंगे।

नवरात्र आराधना करने से दूर होती हैं जीवन की सभी विघ्न बाधाएं- श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। चैत्र नवरात्र के पहले दिन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नवरात्र मां भगवती की कृपा प्राप्त करने का





