कलश स्थापना के साथ शुरू हुई माता रानी की पूजा अर्चना

Share :

*सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।*
*शरण्ये त्रयंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवरात्रि संस्कृत का शब्द है जिसका अर्थ होता है ‘नौ रातें’। इन नौ रात्रों एवं दस दिनों में देवी दुर्गा/शक्ति के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना का विधान है। नव संवत्सर का नाम ‘रौद्र’ नाम संवत्सर होगा, जिसमें राजा देव गुरु बृहस्पति और मंत्री पद पर मंगल देव विराजमान रहेंगे।
देवी शक्ति का वाहन शेर होता है परंतु देवी जब भी पृथ्वी लोक पर विचरण करती हैं तो अलग वाहन पर सवार होकर आती है जोकि सप्ताह के दिनों पर निर्भर करता है। नवरात्र का प्रारंभ गुरुवार को होने से देवी दुर्गा पालकी पर सवार होकर पृथ्वी लोक में विचरण करेंगी। पालकी पर सवार होकर आने से सामाजिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से उथल-पुथल होने की अधिक संभावना, वैश्विक स्तर पर आर्थिक उतार-चढ़ाव, स्वास्थ्य तथा प्राकृतिक चुनौतियां भी देखने को मिलेंगी, वैश्विक स्तर पर राजनेताओं के मध्य वैचारिक मतभेद तथा तनाव होने की संभावना भी रहेगी। देवी दुर्गा का प्रस्थान हाथी पर होगा जो की अच्छी वर्षा सुख शांति का प्रतीक है।
*पूजा का शुभ मुहूर्त*
19 मार्च 2026 को कलश स्थापना का समय प्रातः 06:53 से 10:14 तक है।
अभिजीत मुहूर्त 12:05 से 12:53 तक।
*नवरात्रि तिथियां इस प्रकार रहेंगी*
19 मार्च 2026 प्रथम नवरात्रि(प्रतिपदा तिथि क्षय)।
20 मार्च 2026 द्वितीय नवरात्रि।
तृतीया नवरात्रि 21 मार्च 2026, गौरी तृतीया।
22 मार्च 2026 चतुर्थ नवरात्रि, विनायक चतुर्थी।
23 मार्च 2026 लक्ष्मी जयंती, पंचम नवरात्रि।
24 मार्च 2026 छठी नवरात्रि, यमुना छठ।
25 मार्च 2026 सप्तम नवरात्रि।
26 मार्च 2026 दुर्गा अष्टमी,श्री रामनवमी।
संवत् 2083 में नवमी तिथि मध्याह्वव्यापिनी होने तथा 27 मार्च को उदय व्यापिनी पुनर्वसुयुता होने से जातकों के मन में संशय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः धर्म सिंधु के अनुसार–
अस्यां मध्याह्वव्यापिन्यामुपोषणं कार्यम्, पूर्वोद्युरेव मध्यान्हे सत्वे सैव ग्राह्या।। (अर्थात उपवास तभी करना चाहिए जब तिथि मध्याह्न में व्याप्त हो, यदि पूर्व दिन ही मध्याह्न में वह तिथि विद्यमान हो, तो पहला दिन ही उपवास के लिए ग्रहण करना चाहिए।) अतः 26 मार्च 2026 को ही मध्याह्न में नवमी तिथि व्याप्त होने से नवमी उपवास तथा राम जन्मोत्सव 26 मार्च को ही मनाया जाना शास्त्र सम्मत है।
ब्रह्म मुहूर्त में जागें नित्य कर्म से निवृत्त होकर स्नानादि करने के उपरांत संपूर्ण घर और पूजा स्थल को स्वच्छ करने के उपरांत घर में गंगाजल व गोमूत्र से छिड़काव करें व पूजा स्थल पर आसन ग्रहण करें। माता रानी को गंगाजल से स्नान करा, लाल वस्त्र एवं सोलह श्रृंगार अर्पित करें। अब उसके ऊपर कलश में जल भरें और उसके ऊपरी भाग (गर्दन) में कलावा बांधें। आम के नौ पत्तों को कलश के ऊपर रखें। नारियल में कलावा लपेटे। उसके बाद नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर और पत्तों के मध्य रखें। घटस्थापना पूरी होने के पश्चात् मां दुर्गा का आह्वान करें। घी का दीपक जलाएं कुमकुम, अक्षत, धूप, दीप नैवेद्य,फल अर्पित करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। घी के दीपक से मां दुर्गा की आरती करें। मां शैलपुत्री को गाय के दूध से बने हुए पकवानों का भोग लगाया जाता है। इसके अतिरिक्त मीठा पान अवश्य चढ़ाएं और गुड़ का भोग भी आप लगा सकते हैं। सायं काल अपने घर के मुख्य द्वार पर नौ दीपक अवश्य जलाएं सभी कष्टों का नाश होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने RRTS से किया सफर

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं राष्ट्रहित में किए गए आह्वान के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने गोरखपुर से लौटते समय निजी वाहन का उपयोग न करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे से मोदीपुरम तक मेट्रो एवं ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS)’ के माध्यम से

ज़िला टॉपर वंश सैनी को यशिका चौहान और समर्थ प्रकाश ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मंगलवार को पुरस्कार वितरण आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक उपलब्धियाँ के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं जिनका आयोजन विद्यालय एवं जनपद स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को सम्मानित

जनपद में कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण में अधिकारी गंभीरता से कार्य करें: डीएम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत,पंचायतीराज एवं खंड विकास अधिकारियों मौजूद रहें। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को

एसएसपी हरिद्वार ने दिए नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशे के कारोबार पर कड़ा रूख अपनाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि कोई भी नशा तस्कर और पैडलर गिरफ्तारी से बचने ना पाए। नशा तस्करी

हरिद्वार जिले में 26 पुलिसकर्मी चुने गए मैन ऑफ द मंथ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद के विभिन्न थानों, कोतवाली व यूनिटों में तैनात 26 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए मैन ऑफ द मंच चुना गया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने चयनिय पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वालों के सम्मान से पूरी

एसएमजेएन कालेज के छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएमजेएन कालेज के बीएससी के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा एवं छात्र कल्याण डीन डा.एसके माहेश्वरी ने किया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने गमलों में जिनिया, मैडागास्कर, पेरिविंकल, सूरजमुखी, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, गुलाब आदि के पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण के छात्र-छात्राओं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal