निर्मल संतपुरा में कीर्तन दरबार का भव्य आयोजन

Share :

हरिद्वार/कनखल (रिपोर्टर)। कनखल स्थित निर्मल संतपुरा में 22वां आत्मरस महान कीर्तन दरबार (गुरमत समागम) एवं संत समागम का आयोजन किया गया। निर्मल संतपुरा में 71 वर्षों से निरंतर प्रति वर्ष किए जा रहे तीन दिवसीय अखंड पाठ की लड़ी में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका और डॉ. अलंकार सिंह पंजाबी यूनिवर्सिटी, भाई जसपाल सिंह, भाई हरजिंदर सिंह खालसा जालंधर वाले, सरबजीत कौर ने शब्द कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया।
इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि निर्मल संतपुरा द्वारा समय समय पर धार्मिक और सामाजिक कार्य किए जाते हैं। गुरमत समागम के साथ स्वैच्छिक रक्त दान शिविर भी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अपने महापुरुषों, गुरुओं को सदैव याद करना चाहिए। उनकी छत्रछाया में रहकर जीवन को सफल बनाए। इस अवसर पर बाबा मोहन सिंह, संत मनजीत सिंह, संत तरलोचन सिंह, संत बलजिंदर सिंह शास्त्री, महंत जतिंद्र सिंह, महंत विक्रमजीत सिंह लाल, रविदेव शास्त्री, महंत तीरथ सिंह, महंत मोहन सिंह, महंत निर्मल दास, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी सुदीक्षण मुनि, स्वामी विष्णुदास, महामंडलेश्वर संतोषानंद, राम विशाल दास, महंत ओमदास, ज्ञानी पंकज सिंह, गुरविंदर सिंह, अपनिंदर कसूर, सुरेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, बलदेव सिंह, इंद्रजीत सिंह बिट्टू, नैनी महेंद्रू, बीना चितकारिया, पूनम नरूला, हरभजन सिंह, सिमरन कौर, फतेह सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal