हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने बरामद किए 50 लाख रुपए कीमत के 120 मोबाइल

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने गुम हुए 120 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए 50 लाख रूपए कीमत के मोबाइल फोन एसएसपी नवनीत सिंह ने फोन के वास्तविक मालिकों कों सौंपे। मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश, गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, आन्ध्र-प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों से बरामद किये गए हैं। उम्मीद खो चुके लोगों ने गुम हुआ फोन वापस मिलने पर पुलिस का अभार जताया। दूसरे राज्यों के 37 लोगों के फोन लेने हरिद्वार नहीं आ पाने के कारण पुलिस कोरियर सर्विस के माध्यम से उन्हें उनके फोन भेजेगी। एसएसपी नवनीत सिंह ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सभी थाना प्रभारियों को सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का अनुपालन करते हुए प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में नगर कोतवाली पुलिस टीम ने पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर तेजी से कार्यवाही करते हुए विभिन्न राज्यों से 120 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले। एसएसपी ने आमजन से अपील की कि यदि आपका मोबाइल फोन खो जाता है तो घबराएं नहीं। इसकी सूचना संबंधित थाने को दें। पुलिस आपका फोन ढूंढकर े उपलब्ध कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन ने किया पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने छठे एशियन बीच गेम्स में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान महेश जोशी ने बताया कि कबड्डी भारत का परंपरागत खेल है। मिट्टी से जुड़े इस खेल में अनेक प्रतिभाएं उभर रही हैं। उन्होंने बताया

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने किया व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने का विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने बैठक कर व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में की गयी भारी मृल्य वृद्धि का विरोध करते हुए सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। ज्वालापुर इंटर कालेज में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार

10 मई के मेरठ में गुर्जर जनजागृति सम्मेलन में भारी संख्या में जाने का ऐलान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुर्जर सद्भावना सभा के तत्वावधान में आयोजित बैठक में समाज के लोगों ने 10 मई को मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले गुर्जर जनजागृति सम्मेलन में बड़ी संख्या में शक्ति प्रदर्शन के साथ भाग लेने का निर्णय लिया। शुक्रवार 01 मई को रामपुर तिराहा स्थित गुर्जर हॉस्टल में संपन्न हुई गुर्जर

सिडकुल पुलिस ने बरामद किए गुम हुए 152 मोबाइल फोन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना सिडकुल पुलिस ने गुम हुए 152 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की कीमत 36 लाख रूपए से अधिक है। बरामद किए गए अधिकांश मोबाइल फोन सिडकुल की विभिन्न कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों के हैं, जबकि अन्य स्थानीय लोगों के हैं। बरामद करने के बाद सभी फोन उनके

संस्कृत विद्यालयों में प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति करे सरकार-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने सरकार से संस्कृत और संस्कृत विद्यालयों की दशा सुधारने की मांग की है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि प्रदेश में संस्कृत विद्यालयों में प्रधानाचार्यो और अध्यापकों की नियुक्ति नहीें हो पायी है। उत्तराखंड में पिछले 9 साल से भाजपा की सरकार की

संगठित होकर अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा-राजबीर सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भेल मजदूर कल्याण परिषद एवं इंटक के सेक्टर-3 स्थित कार्यालय पर शहीद श्रमिकों की स्मृति में श्रद्वाजंलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भेल के सैंकड़ों श्रमिकों ने शहीद श्रमिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। संगठन के अध्यक्ष मुकुलराज की अध्यक्षता एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal