श्रीकृष्ण की रासलीला आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक: हिमेश शास्त्री

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन रासलीला और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग का मार्मिक और भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति में सराबोर हो गया। मुजफ्फरनगर शहर के सनातन धर्म सभा भवन में समस्त अग्रवाल परिवार के तत्वावधान में चल रही श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन मंगलवार को कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत व्यास पीठ पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात कथा का शुभारंभ किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भक्ति भाव के साथ भाग लिया।

कथावाचक हिमेश शास्त्री (मथुरा वाले) ने रासलीला प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण और आध्यात्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि रासलीला केवल एक लीला नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण और गोपियों के दिव्य प्रेम के माध्यम से भक्ति की गहराई और समर्पण का संदेश दिया गया। कथा के इस भाग के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए और नाचते-गाते रहे, राधे-राधे तथा जय श्रीकृष्ण के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। इसके बाद श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया गया। इसमें कथावाचक ने बताया कि रुक्मिणी ने भगवान श्रीकृष्ण को अपने आराध्य और जीवनसाथी के रूप में स्वीकार करते हुए अटूट विश्वास और श्रद्धा का परिचय दिया। उन्होंने रुक्मिणी के प्रेम, साहस और दृढ़ संकल्प की कथा सुनाते हुए यह भी बताया कि सच्चे मन से की गई भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती।
कथा के छठे दिन मुख्य यजमान के रूप में पारिक मित्तल, रोहित मुन्द्रा (फरीदाबाद), अर्पित गर्ग (देहरादून), शिवम गोयल (एसीएस पेपर) और कुलदीप (गाजियाबाद) मौजूद रहे। कथा आयोजक अभिनव अग्रवाल ने अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सत्कार किया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरा पंडाल भक्ति गीतों और संकीर्तन से गुंजायमान रहा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित हर वर्ग के लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ कथा का श्रवण किया। श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति से भरपूर रहा, जिसमें सभी ने धर्म, प्रेम और समर्पण के संदेश को आत्मसात किया।
मुख्य रूप से परमात्मा शरण अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, किशन अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, दीप अग्रवाल, अभिनव गर्ग, कार्तिक अग्रवाल, दीपक गोयल, योगेश माहेश्वरी, अमित गर्ग, सभासद पति शोभित गुप्ता, श्रुति अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, आंचल अग्रवाल, इनाक्षी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, प्रीति तायल और रचना अग्रवाल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal