जिले में आज से तीन केंद्रों पर 1521 परीक्षक जांचेंगे कापियां

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की जनपद में निर्विघ्न बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद अब मूल्यांकन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। बुधवार 18 मार्च से मूल्यांकन का जनपद में कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 1521 परीक्षक इस बार कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर पुस्तिकाओं को जांचेंगे। यूपी बोर्ड से प्राप्त परीक्षकों की सूची के आधार पर शिक्षा विभाग ने परिचय पत्र तैयार करते हुए देर रात्रि तक अधिकारी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
मुजफ्फरनगर जनपद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हो गई थी। मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए इस बार शिक्षा विभाग ने नगर मुख्यालय पर राजकीय इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज रोडवेज बस स्टैंड और आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया है। मूल्यांकन की निगरानी के लिए जिला स्तरीय पर्यवेक्षक टीम की तैनाती होगी। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी की निगरानी में मूल्यांकन कराया जाएगा। इस बार इस्लामिया इंटर कॉलेज को मूल्याकंन केन्द्र नहीं बनाया गया है, जो पहले से नगर में मूल्यांकन केंद्र बनाया जाता रहा है।

डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि राजकीय और अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए प्रत्येक दिन 50 हाईस्कूल की कापियां जांचनी होगी। इंटरमीडिएट के परीक्षकों के लिए 45 कापियों का लक्ष्य निर्धारित है। अंकेक्षक प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट उपनियंत्रक और जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजेंगे। हर दिन कम से कम 15 कॉपियों का पुन: मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन केंद्र में किसी शिक्षक को मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी होगी। हाईस्कूल में 70 नंबर के पूर्णांक हैं, इनमें 20 नंबर ओएमआर सीट के प्रश्नों के हैं। वहीं 50 नंबर उत्तर पुस्तिका में लिखे प्रश्नों के उत्तर के लिए निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal