MPL-2 फाइनल: सिल्वरटन टाइगर्स ने अंबा वॉरियर्स को 9 विकेट से हराकर खिताब जीता

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित Muzaffarnagar Premier League-2 (MPL-2) के फाइनल मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंबा वॉरियर्स को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबला चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुजफ्फरनगर में खेला गया।
टॉस जीतकर सिल्वरटन टाइगर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबा वॉरियर्स की टीम 18.1 ओवर में 98 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से परवीन कुमार ने 21 रन और समीर चौधरी ने 17 रन का योगदान दिया। सिल्वरटन टाइगर्स के गेंदबाज कुलदीप कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिल्वरटन टाइगर्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से योनीत राजपूत 30 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रितुराज शर्मा 43 रन बनाकर नाबाद लौटे। शानदार गेंदबाजी के लिए कुलदीप कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आज फाइनल मैच में पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी और रवी कौशिक निर्णायक की भूमिका निभाई।
टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शिवम चौधरी को बेस्ट बेस्टमैन, बेस्ट बॉलर कुलदीप, अपने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।


मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से विजेता टीम को 1.5 रुपए का नगद पुरस्कार और उपविजेता टीम को 1 लाख का नगद पुरस्कार दिया गया।
मैन ऑफ़ द मैच, बेस्ट बॉलर 5100 रुपए का नगद पुरस्कार और मैन ऑफ द सीरीज को किसान ब्रिक्स 11000 रुपए एवं दुबई की चार दिन की यात्रा लीड लैंड टूरिज्म की ओर से दिया गया।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवा पीढ़ी में एक नई ऊर्जा पैदा करते हैं युवाओं में खेल प्रतिभा देखकर हमें लग रहा है कि निश्चित रूप से इनमें से कोई ना कोई जल्द ही भारतीय टीम के लिए अवश्य खेलेगा।
अतिथियों ने इस भव्य आयोजन के लिए मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन को धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह सोचा नहीं था कि मुजफ्फरनगर में इतना शानदार आयोजन देखने को मिलेगा।
आज पुरस्कार वितरण समारोह पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष संजय मित्तल, वसुंधरा के MD अमित चौधरी, उद्योगपति राकेश बिंदल, राजेश जैन, संजीव जैन,राजीव जैन, ऋषभ जैन, AMBA शक्ति के GM सुधीर शेरावत, संजय खेड़ा, अखिलेश गुप्ता नवीन त्यागी पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी, पुष्पेंद्र वर्मा, मुजफ्फरनगर खेड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
MPL Season 2 के आयोजन मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर,उपाध्यक्ष कुशल पाल,अरविंद भारद्वाज, इंद्र माथुर,डायरेक्टर संजय शर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी ओम देव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी,अरशद, रोहन त्यागी कुमार गौरव सिद्धार्थ, आकाश लूथरा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal