मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ० जितेन्द्र गुप्ता द्वारा शुक्रवार को अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल रोहाना खुर्द तथा रामपुर तिराहा का निरीक्षण किया गया। अस्थाई गौ आश्रय स्थल रोहाना खुर्द पर कुल 135 गोवंश संरक्षित हैं। सभी का स्वास्थ्य ठीक पाया गया. भरण पोषण हेतु भूसा व हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया। केयरटेकर को पानी की चर की नियमित साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया। गो आश्रय स्थल रामपुर तिराहा पर केयरटेकर साफ सफाई करते मिले। ग्राम पंचायत अधिकारी एकता को गौशाला से पानी की निकासी की स्थाई व्यवस्था करनी हेतु दूरभाष पर निर्देशित किया गया। भरण पोषण हेतु भुसा व जयी का हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला तथा सभी गौवंश स्वस्थ्य पाये गये।

एसडी पब्लिक स्कूल में स्काउट-गाइड प्रवेश, प्रथम, द्वितीय सोपान शिविर का सफलतापूर्वक समापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत स्काउट एवं गाइड्स के प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार, जिला संस्था के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के निर्देशन में एस. डी. पब्लिक स्कूल में आयोजित स्काउट-गाइड प्रवेश,प्रथम, द्वितीय सोपान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।






