नगर स्वास्थ्य अधिकारी की अनदेखी और कंपनी की धींगामुश्ती बनी परेशानी का सबक

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहरी क्षेत्र से डोर टू डोर कूडा कलेक्शन कर रही जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. तमाम प्रयासों के बावजूद नगरीय क्षेत्र की कूड़ा निदान समस्या दूर करने में विफल साबित हो रही है। हालांकि कंपनी प्रयासरत है कि नगरीय क्षेत्र को अपने वायदे के अनुभव क्लीन एंड ग्रीन बना सके लेकिन इसके बावजूद भी हर और कूड़े के लगे ढेर और व्यवस्था का बोलबाला कंपनी की किरकिरी करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहा है। ऐसे ही हालत में बीते दिवस कंपनी के कर्मचारियों ने कई ट्रैक्टर ट्राली कूडा रामपुरी में एक खाली पडे प्लाट में गिरवा दिया। वहीं कुछ कूडा वहीं रास्ते में डलवा दिया। कूडे की बदबू से स्थानीय लोगों का बुरा हाल हो गया। उन्होंने इसकी सूचना सभासद रजत धीमान को दी। सभासद ने इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत कराया, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। कंपनी व पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। सभासद रजत धिमान ने ईओ डा. प्रज्ञा सिंह से इस मामले की शिकायत की। ईओ ने उक्त स्थान से कूडा उठवाया।
नगर पालिका ने शहरी क्षेत्र से डोर टू डोर कूडा कलेक्शन और डलावघरों से कूडा उठाने का काम जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. को दिया हुआ है। इस कम्पनी के द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। शहर के सभी घरों से अभी तक डोर टू डोर कूडा उठना शुरू नहीं हुआ। अब इस कम्पनी के द्वारा सफाई पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कम्पनी के कुछ कर्मचारियों ने कई ट्रैक्ट्रर ट्राली कूडा रामपुरी में खाली पडे एक प्लाट में डाल दिया। वहीं कूडा डालते हुए रास्ता भी बंद कर दिया। कुछ लोगों के द्वारा इसका विरोध किया गया, लेकिन कर्मचारी कूडा डालकर चले गए। उधर कूडे की बदबू से स्थानीय लोगों का बुरा हाल हो गया। जानकारी मिलने पर सभासद रजत धिमान मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को फोन कर समस्या से अवगत कराया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सभासद को जवाब दिया की उनकी ड्यटी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक है। वह अन्य किसी और अधिकारी को फोन करें। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। सभासद ने नगर पालिका पहुंच कर ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी। ईआ ने कम्पनी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कूडा उठवाना शुरू कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal