केंद्रीय जांच के रडार पर आई जिले की 7 पेस्टीसाइड फैक्ट्रियां कीटनाशक इकाईयों के साथ 10 ठिकानों पर मारा छापा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों की ओर से की गई शिकायतों के बीच शासन स्तर से अब पेस्टीसाइड निर्माण इकाइयों व बिक्री केंद्रों पर केंद्रीय निगरानी सख्त हो गई है। शुक्रवार देर रात्रि तक केंद्रीय कीटनाशक प्रयोगशाला की टीम ने जनपद में पहुंच कई औद्योगिक इकाईयों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी कर सैंपल एकत्र किए। एकाएक हुई छापामार कार्रवाई से तमाम कीटनाशक फैक्ट्री संचालकों व दुकानदारों में हड़कंप मचा है।

बीते दिवस फरीदाबाद स्थित केंद्रीय कीटनाशक प्रयोगशाला की टीम ने मुजफ्फरनगर जनपद के ग्राम बहादरपुर, जानसठ रोड, पुरकाजी खादर व बेहड़ा अस्सा समेत कई इलाकों में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। कीटनाशक टीम ने इस बीच 7 पेस्टीसाइड निर्माण इकाइयों से सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे। जांच के बीच कच्चे माल, तैयार उत्पाद और लेखा-जोखा की बारीकी से पड़ताल की, ताकि गुणवत्ता मानकों व लाइसेंस शर्तों के पालन की पुष्टि की जा सके। टीम की इस छापामार कार्रवाई के दौरान केंद्रीय टीम में शामिल अफसरों ने जनपद में कीटनाशक निर्माण करने वाली औद्योगिक इकाई ग्राम बहादरपुर में स्थित चक्रधर पेस्टीसाइड, जानसठ रोड की नॉदर्न पेस्टीसाइड, जानसठ की ज्योति एग्रो केमिकल, पुरकाजी खादर की रेड जोन और बेहड़ा अस्सा की टेरा ग्रीन के साथ ही अन्य दो इकाइयों पर छापा मारा। इन सभी स्थानों से कुल 7 सैंपल एकत्र किए गए। इस बीच टीम ने उत्पादन इकाईयों के साथ ही इनके बिक्री केंद्रों को भी निशाने पर रखा। अधिकारियों ने कूकड़ा क्षेत्र में शाकुंभरी बीज भंडार, गर्ग बीज भंडार और गंगा पेस्टीसाइड समेत कई प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने उक्त जांच के दौरान संबंधित अभिलेखों की समीक्षा कर, बीज व कीटनाशक का व्यापार करने वाले व्यापारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा। जनपद में बीती देर रात्रि तक हुई छापामार कार्रवाई का नेतृत्व केंद्रीय कीटनाशक प्रयोगशाला के सीआईआई एवं डीडी केएल मीणा ने किया। टीम में सहारनपुर मंडल के उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा यतेंद्र सिंह और जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया, वरिष्ठ लिपिक देवेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।

इन्होंने कहा-
जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि जिले में बीते दिवस पेस्टीसाइड निर्माण इकाईयों और अन्य दुकानों सहित कुल 10 स्थानों पर जांच की। मौके पर कोई बड़ी अनियमितता सामने नहीं आई, लेकिन फिर भी कीटनाशकों के सैंपल लिए गए, अब इनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चल रही है, जिसके तहत पेस्टीसाइड गुणवत्ता, लाइसेंस की जांच और मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य पेस्टीसाइड की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और मानकों का सख्ती से पालन कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा: आलोक शर्मा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से गुजर रहा है, जनता महंगाई के बोझ तले दबी है, युवाओं का भविष्य पेपर लीक जैसे कांडो से बर्बादी के कागार पर पहुंच रहा है और किसान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal