कोर कमेटी बैठक में प्रभारी मंत्री ने कसे अफसरों के पेंच अतिक्रमण व जाममुक्त शहर के लिए कार्ययोजना पर जोर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कोर कमेटी की बैठक में कानून व्यवस्था, विकास कार्यों की प्रगति, प्रभावशीलता के साथ क्रियान्वयन पर विकास भवन में जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मंत्री ने जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोर कमेटी की इस बैठक में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों की सड़कों पर अतिक्रमण से होने वाली जाम की समस्या के लिए एसपी ट्रैफिक व पालिका ईओ को निर्देश दिए कि टीम के साथ शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों को कब्जा मुक्त कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वेंडरों के लिए नगर क्षेत्र में जगह चिन्हित कराते हुए, उन्हें वहां पर शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क पर रोड़ी, बजरी आदि एकत्र न होने एवं सड़क पर बड़े वाहन खड़े ना हों तथा बिना हेलमेट लगाए व तेज स्पीड वाहन चलाने वालों पर विशेष ध्यान देते हुए ऐसे लोगों के विरुद्ध चालान व आवश्यक कार्रवाई की जाए।

समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री को सीडीओ ने विगत बैठक में दिए दिशा-निर्देशों पर हुए कार्यों के अनुपालन आख्या से कराया। वहीं अधिशासी अधिकारी जल निगम ने हर घर नल योजना के अंतर्गत 29 परियोजनाएं पूर्ण होने की सूची जिलाध्यक्ष को उपलब्ध कराने के बारे में अवगत कराया। मंत्री ने हर घर नल योजना के अंतर्गत अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि जो परियोजना पूर्ण हो गई, उनकी अपडेट सूची जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई जाए। शेष परियोजनाओं में 80% कार्य पूर्ण होने के बाद शेष कार्य को पहले शत प्रतिशत पूर्ण कराया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सड़कें अतिक्रमण मुक्त हो, इस उद्देश्य से कार्य किया जाए। उन्होंने विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध सघन अभियान चलाने के साथ विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि स्मार्ट मीटर व विभाग की अन्य योजनाओं को कैंपों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को जन प्रतिनिधियों का फोन रिसीव करने एवं संपर्क में रहने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को निर्देश दिए कि सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल, एमएलसी वंदना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, विधायक राजपाल बालियान, डीएम उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, एमडीए सचिव कविता मीणा, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. सुधीर सैनी, सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार पहुंची मिस यूनिवर्स उत्तराखंड राधिक सिंघल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंद्राचार्य चौक स्थित साया डेमिफाइन ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन मिस यूनिवर्स उत्तराखंड राधिका सिंघल ने रिबन काटकर किया। शोरूम स्वामी मानव मल्होत्रा, निधि मल्होत्रा, गौरव मल्होत्रा, लवली भसीन एवं जीत ने बुके देकर मिस यूनिवर्स उत्तराखंड राधिका सिंघल का स्वागत किया। शुभकामनाएं देते हुए राधिका सिंघल ने कहा कि शोरूम में उपलब्ध प्लेटेड

मेयर को दिया एआई आधारित स्मार्ट स्वच्छता प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पीबीआर एंटरप्राईजेज के प्रबंधक पी.बाबजी राव ने मेयर किरण जैसल से भेंट कर कुंभ मेले और शहर की स्वच्छता और आधुनिक कचरा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में एआई आधारित स्मार्ट डस्टबिन, स्पिट बिन एवं एकीकृत वेस्ट मैनेजमेंट तकनीक का प्रस्ताव दिया है। पी.बाबजी राव ने बताया कि हरिद्वार को स्वच्छ,

युवा कांग्रेस नेता कैश खुराना ने जनगणना में पूछे जाने वाले सवालों पर जताया एतराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस नेता कैश खुराना ने जनगणना में पूछे जाने वाले कई सवालों पर एतराज जताया है। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कैश खुराना ने कहा कि जनगणना जनता से जुड़ा मुद्दा है। इसे सही तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनगणना में जनता की पर्सनल लाइफ से जुड़े

अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने यूपी सिंचाई विभाग को लिखा पत्र

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गंगा नदी में बढ़ती गंदगी का मामला अब जल शक्ति मंत्रालय तक पहुंच गया है। स्थानीय पार्षद की शिकायत के बाद नगर निगम हरिद्वार हरकत में आया है और यूपी सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है, ताकि गंगा तक आसान पहुंच बन सके और गंगा

भरभरा कर गिरा नीम का विशाल पेड़, दो अस्थाई दुकानें दबी, एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कनखल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे आनंदमयी आश्रम के बाहर सड़क किनारे खड़ा एक विशाल नीम का पेड़ अचानक गिर गया। विशाल पेड़ गिरने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। अस्थाई रूप से लगी एक फूल और एक माला चूड़ी की दुकान पेड़ के नीचे दब गई और एक स्कूटी

भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आबकारी रोड़ पर वाल्मीकि क्रान्ति दल के नेता दीपक गम्भीर के नेतृत्व में भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा पर वाल्मीकि समाज व अन्य गणमान्य नागरिकों के द्वारा भगवान परशुराम जी की मनमोहक झांकियों पर पुष्प वर्षा की व शोभायात्रा मे सम्मिलित श्रृद्धालुओं को शीतल जल व कोल्डड्रिंक वितरण कर भाई चारे की मिसाल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal