अवैध खनन पर नकेल कसने की कवायद तेज, 5 वाहन सीज

Share :

मुजफ्फरनगर। लगातार मिल रही तमाम शिकायतों के बीच अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। इस बीच प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पचेंडा कलां क्षेत्र में छापेमारी करते हुए मिट्टी खनन में लिप्त 05 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ने के साथ कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को सीज कर नई मंडी पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि खनन माफिया टीम के पहुंचते ही अपने वाहनों को छोड़कर मौके से फरार हो गये। इस मामले में राजस्व विभाग की टीम की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।
डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर रविवार को तहसील सदर की टीम ने अवैध मिट्टी खनन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए वाहनों को सीज कर दिया। एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार सिटी हरेंद्र पाल सिंह और अमित कुमार ने टीम के साथ नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव पचेंड़ा कला में छापेमारी की। इस दौरान मौके पर अवैध रूप से हो रहे मिट्टी खनन पर अंकुश लगाने की खातिर खनन करते हुए लोगों द्वारा प्रयोग की जा रही 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली, जिन्हें सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। राजस्व विभाग की टीम को देखते ही लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। प्रशासनिक सख्ती की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। एसडीएम सदर ने बताया कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीएम के निर्देश पर खनन माफियाओं पर लगातार कार्रवाई कराने के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया मनसा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मनसा देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्था, पेयजल की कमी और शौचालयों पर ताले लगे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ओमप्रकाश जमदग्नि ने मौके पर ही मंदिर प्रबंधन समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया।

भाजपा ने किया दयानंद स्टेडियम हरिद्वार में योग शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरकार के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति

हरिद्वार में वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन ने किया योग सत्र का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम बीएचईएल में योग सत्र का आयोजन किया गया। मॉर्निंग वॉक के साथ शुरू हुए योग सत्र में 45 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। योग शिक्षक सुमित गोयल ने योग का महत्व समझाते हुए सूक्ष्म व्यायाम से सत्र की शुरुआत प्राणायाम व विभिन्न

दलित युवती के अपहरण मामले में गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले विधायक पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दो दिन पूर्व लापता हुई दलित युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक को पुलिस ने रोकने

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में किया गया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास के साथ योग सप्ताह का समापन किया। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में भव्य

“योग भारत की अमूल्य विरासत है”–रंजन कुमार

हरिद्वार (संतोष कुमार)। समूचे देश और विश्व के साथ–साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी आज, बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “योग फॉर हेल्दी एजिंग” । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल उपनगरी स्थित इंटरनेशनल क्लब के सभागार में, एक योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण शिविर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal