फिर भोपा रोड व कूकड़ा में गरजा एमडीए का महाबली

Share :

मुजफ्फरनगर। कुकुरमुत्ते की तरह जनपद में पनप रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का महाबली उग्र रूप धारण किए हुए है। बीते कई दिनों से जनपद में शुरू अभियान के बीच एमडीए की टीम सैकड़ों बीघा भूमि पर हो रही प्लाटिंग को ध्वस्त करने के साथ शासन-प्रशासन की इस मंशा से ऐसे कारोबारियों को संदेश दे चुकी है। गुरूवार को इस कड़ी में एमडीए विभाग की टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाते हुए करीब 25 बीघा अवैध प्लाटिंग को इस बीच ध्वस्त करते हुए प्रशासन की सख्ती का संदेश दिया। टीम की उक्त कार्रवाई से इस कारोबार में लगे कारोबारियों में हड़कंप सा मचा रहा।
गुरूवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम ने एमडीए विकास क्षेत्र जोन-3 में सहारनपुर मंडलायुक्त की प्रेरणा एवं एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिंगकर्ता सुनीता राठी पत्नी स्व. यशपाल राठी, श्याम बंसल पुत्र हरिओम आदि द्वारा खसरा नंबर 140 ग्राम कूकड़ा के बाहर हदूद रजवाहा पटरी भोपा रोड में करीब 6 बीघा, सुभाष, बिजेन्द्र, राजेन्द्र पुत्रगण हरपाल सिंह, संदीप गोयल, प्रदीप गोयल, संजू आदि द्वारा खसरा नंबर 334/2 ग्राम मुस्तफाबाद रजवाहा पटरी रोड में करीब 10 बीघा, पवन कुमार पुत्र कस्तूरी लाल मलिक एवं अंकित आदि द्वारा खसरा नंबर 343 ग्राम मुस्तफाबाद नाला पटरी रोड में लगभग 05 बीघा एवं इन्द्र रावत पुत्र स्व. देवी सिंह मुस्तफाबाद नाला पटरी रोड में करीब 4 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के बाद पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। ऐसे में गुरूवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा मुजफ्फरनगर के जोन-3 में उक्त 04 स्थलों पर लगभग 25 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही इन अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कॉलोनी ध्वस्तीकरण कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम के साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा

चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम

योग दिवस पर नौसेना को मिलेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत, पीएम करेंगे तीन पोतों का लोकार्पण

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना के तीन अत्याधुनिक स्वदेशी पोतों—आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय—को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल करेंगे। इन तीनों पोतों को नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है,

सोमवती अमावस्या पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्रशासन ने पंतद्वीप मैदान में चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवती अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गंदगी को साफ करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पंतद्वीप मैदान एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान रविवार 21 जून को भी जारी रहेगा। स्वच्छता अभियान की संयोजक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग)” रही, जिसके अनुरूप योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का

बच्चा चोरी के मामलों के खुलासे पर एसएसपी ने थपथपाई मातहतों की पीठ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राईम मीटिंग में एसएसपी ने मई माह में जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं एवं उनके खुलासे की समीक्षा की। क्राईम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बच्चा चोरी के तीन बड़े मामलों के खुलासे पर मातहतों की पीठ थपथपाई और सोमवती अमावस्या स्नान सकुशल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया योग अभ्यास शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन एवं इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान व आयुष विभाग के निर्देशन में अवधूत मंडल आश्रम में योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। । योग शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज, इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डा.नरेश चौधरी एवं निरामया योगम्

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal